---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

जेल से बाहर आते ही ठुमकों में डूबे राजपाल यादव, पत्नी संग धोती-कुर्ता में किया डांस, वीडियो वायरल

राजपाल यादव अब जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं और अपने परिवार के बीच पहुंच चुके हैं, जहां उनकी भतीजी की शादी चल रही है. इसी बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि राजपाल यादव अपने परिवार वालों के साथ ठुमका लगा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author Edited By : Shahzad Khan
Updated: Feb 19, 2026 20:23
rajpal yadav
राजपाल यादव का डांस वीडियो वायरल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार एक्टिंग और कमाल की कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. हालांकि, कुछ दिनों से राजपाल यादव काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. एक चेक बाउंस के मामले में वो तिहाड़ जेल में भी रहे हैं. लेकिन उन्हें अब जमानत मिल गई है और वो अपने परिवार के साथ है. राजपाल यादव ने साल 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी और पैसे डूब गए थे. राजपाल यादव कर्ज चुका नहीं पाए थे. इतना ही नहीं उन्होंने जो चेक दिया था वो भी बाउंस हो गया था. इस मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था.

यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ का काउंटडाउन शुरू, कल टीजर में खुलेगा रहस्यमयी दुनिया का राज

---विज्ञापन---

राजपाल यादव को जेल क्यों हो गई थी?

राजपाल यादव ने साल 2010 में 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जो अब 9 करोड़ रुपये का हो चुका है. कोर्ट के आदेश पर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया था. लेकिन उन्हें 17 फरवरी को जमानत मिल गई थी. दरअसल, 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी होने वाली थी. अदालत ने 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी थी. अब वो अपने परिवार के साथ शादी एन्जॉय कर रहे हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या जेल जाने पर माफ हो जाएंगे राजपाल यादव के 9 करोड़? जानें कानून क्या कहता है

---विज्ञापन---

राजपाल यादव का वीडियो हुआ वायरल

राजपाल यादव के इस विडियो को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनको अपनी भतीजी की शादी की कितनी खुशी है. दरअसल, राजपाल यादव ने गोल्डन कलर की धोती और कुर्ता पहना हुआ है और साथ में उनकी पत्नी राधा यादव भी नजर आ रही है. दरअसल, वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का गाना तेरी चुनरिया बज रहा है. राजपाल यादव का यह विडियो देख कर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

First published on: Feb 19, 2026 08:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.