Raj Kapoor Birth Anniversary: प्यार हुआ इकरार हुआ, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल… मेरा नाम राजू घराना अनाम… से लेकर आवारा हूं, आवारा हूं, या गर्दिश में हूं आसमान का तारा हूं तक गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले राज कपूर (Raj Kapoor) ने हिंदी सिनेमा को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर राज कपूर को यूं ही नहीं शोमैन का टैग मिला, उनकी एक्टिंग में कुछ तो बात थी। आज आज ऐसे महान अभिनेता की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी एक्टर का बोलबाला था। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। चलिए राज कपूर की जिंदगी के उन पन्नों को खोलते हैं जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
10 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत
राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924, को ब्रिटिश इंडिया के पेशावर जो अब पाकिस्तान है में हुआ था। राज की पैदाइश आलीशान हवेली में हुई थी। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर था, जो एक दिग्गज एक्टर थे। पिता की तरह राज भी एक शानदार अभिनेता थे। उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। बतौर बाल कलाकार उन्होंने पिता पृथ्वीराज कपूर की फिल्म इंकलाब से अपना डेब्यू किया था।
नरगिस के प्यार में पागल थे राज
राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ हुई थी। दोनों के बच्चे भी थे, लेकिन उनका दिल अपनी को-स्टार नरगिस पर आ गया। राज उनकी खूबसूरती से इस कदर प्रभावित हुए की परिवार को भूल गए। लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया तो राज नरगिस को भुला ही नहीं पा रहे थे। ऐसे में वो शराब के आदी हो गए। एक इंटरव्यू में उनकी पत्नी ने बताया था कि राज पूरे समय बाथ टब में बैठकर शराब पीते रहते थे और सिगरेट की कस मारते थे।
यह भी पढ़ें: जमानत के बाद भी जेल में क्यों कटी अल्लू अर्जुन की रात?
महफिलों के लिए फेमस थे राज
राज कपूर अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी महफिलों की वजह से भी लाइमलाइट में बने रहते थे। उनकी पार्टियों को आज भी वो लोग याद करते हैं जो उनका हिस्सा बने थे। इस लिस्ट में तनुजा से लेकर धर्मेंद्र तक के नाम शामिल हैं। कहा जाता है कि राज की पार्टियों में किन्नर जरूर आते थे। कहा ये भी जाता है कि राज कपूर किन्नरों को अपनी फिल्मों के गाने सुनाते थे और जब किन्नर उन्हें पास करते थे तो ही फिल्मों का नाम रखा जाता था।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun जेल से कब होंगे रिहा? ‘पुष्पा’ एक्टर के वकील ने बताया रिहाई का समय
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
12 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
16 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines