Allu Arjun जेल से कब होंगे रिहा? 'पुष्पा' एक्टर के वकील ने बताया रिहाई का समय

Allu Arjun Release Time: अल्लू अर्जुन को बीती रात जेल में ही बितानी पड़ी। अब लेटेस्ट अपडेट आया है जो एक्टर के वकील ने दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि अल्लू अर्जुन अब जेल से कब रिहा होंगे। आइए आप भी जान लीजिए।

Pushpa 2
विज्ञापन

Allu Arjun Release Time: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान महिला ती मौत के सिलसिले में हैदराबाद पुलिस ने बीते दिन अरेस्ट किया। हालांकि उनकी अंतरिम जमानत हो गई थी लेकिन फिर भी उन्हें रात जेल में ही बितानी पड़ी। इसके पीछे की वजह ये थी की कोर्ट का आदेश देर में पहुंचा जिस वजह से प्रति न मिलने की वजह से उन्हें जेल में ही रात बितानी पड़ी। अब पुष्पा एक्टर के वकील ने बताया है कि अल्लू कब रिहा होंगे।

कब होगी अल्लू अर्जुन की रिहाई

अल्लू अर्जुन की रिहाई को लेकर टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने शुक्रवार रात मीडिया को बताया कि अदालत द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के फैसले के बाद अल्लू अर्जुन की रिहाई कल सुबह यानी 14 दिसंबर को होगी। वहीं एक्टर के वकील अशोक रेड्डी ने जमानत आदेश का पालन न करने के लिए जेल अधिकारियों की आलोचना की। रेड्डी ने कहा कि अभिनेता को 14 दिसंबर की सुबह 7 से 8 बजे के बीच हैदराबाद जेल से रिहा किए जाने की उम्मीद है।

Advertisment

तत्काल रिहाई का था आदेश

अल्लू अर्जुन के वकील ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति में स्पष्ट रूप से जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया गया है। अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, लेकिन आदेश के बावजूद वे उसे रिहा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आदेश की प्रति दे दी गई है और वे इसका पालन करने के लिए बाध्य हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 प्रीमियर के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान एक 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। इस हादसे में उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब ब्लॉकबस्टर फिल्म के प्रीमियर पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस उमड़ पड़े थे। हालांकि एक्टर ने इस हादसे पर शोक भी व्यक्त किया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ