बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश, Bhool Chuk Maaf, Raid 2 और MI8 का कलेक्शन क्या?

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हो और उनकी कमाई धमाल ना मचाए। ऐसा भला कैसे हो सकता है। जी हां, शनिवार को टिकट खिड़की पर खूब पैसा आया है।

Raid 2, Bhool Chuk Maaf, Mission Impossible 8

किसके खाते में कितने नोट?

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को नोटों की खूब बारिश हुई। इस वक्त टिकट खिड़की पर कई फिल्में मौजूद है, तो जाहिर है कि फिल्मों के खाते में खूब नोट आए होंगे। इस वक्त टिकट विंडो पर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ मौजूद है। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों की कमाई के बारे में…

फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 

Sacnilk.com की मानें तो सबसे पहले बात अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की करते हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं और 24वें दिन फिल्म के खाते में 1.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 7.00 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Advertisment

फिल्म ‘भूल चूक माफ’

वहीं, अगर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 9.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, तीनों ही फिल्मों की कमाई के आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो ‘भूल चूक माफ’ दो दिन में 16.00 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की टोटल कमाई 24 दिन में 159.65 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने 8 दिन में 65.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ से उम्मीद की जा रही है कि ये जल्दी ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं, फिल्म ‘भूल चूक माफ’ से भी उम्मीद है कि संडे को इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ