CBFC की रडार पर आई Dhadak 2, फिल्म में 16 कट, किस सीन पर चली सेंसर की कैंची?

फिल्म ‘धड़क 2’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को सेंसर ने भी हरी झंड़ी दिखा दी है। आइए जानते हैं कि बोर्ड ने फिल्म में क्या बदलाव करने को कहा है?

Dhadak 2

फिल्म 'धड़क 2' पर चली सेंसर की कैंची।

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सभी इस फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंड़ी दिखाने से पहले इसमें कुछ बदलाव करने के लिए कहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘धड़क 2’ के किस सीन पर सेंसर की कैंची चली है?

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने को कहा

जानकारी है कि फिल्म ‘धड़क 2’ को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है, लेकिन बोर्ड ने इसके 16 सीन पर कैंची चलाई है। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धड़क 2’ में 16 कट लगाने की बात सामने आई है और इसके बाद ही बोर्ड ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। कथित तौर पर फिल्म से जातिगत सीन हटाए गए हैं। इसके साथ ही अगर इस फिल्म के टाइम की बात करें तो ये फिल्म 2 घंटे 26 मिनट की है।

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘धड़क 2’ का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म जातिगत मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। गौरतलब है कि फिल्म का ऐलान पिछले साल हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि बीते साल के आखिर में फिल्म रिलीज भी होनी थी, लेकिन बोर्ड ने फिल्म को हरी झंड़ी नहीं दिखाई थी। अब बदलाव के बाद इसे सेंसर ने पास कर दिया है।

रिलीज डेट हो सकती है अनाउंस

बता दें कि फिल्म ‘धड़क 2’ साल 2018 में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ का सीक्वल है। वहीं, ‘धड़क’ मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। अगर ‘धड़क 2’ की बात करें तो इस फिल्म को साउथ फिल्म ‘परियेरम पेरुमल’ का रीमेक बताया जा रहा है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे। करण जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ