कोविड-19 के बाद से सिनेमा जगत में काफी कुछ बदलाव देखने के लिए मिले. कोरोना के बाद जब लगातार बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तो साउथ की ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं. इन्होंने नए रिकॉर्ड कायम किए, जिसके बाद साउथ और हिंदी फिल्ममेकर्स से लेकर एक्टर्स तक साथ आने लगे. ओटीटी का प्रचलन बढ़ा. फिल्मों का बजट बढ़ गया. इसी बीच एक और चीज देखने के लिए मिली कि जब साउथ और बॉलीवुड का मिक्सअप भी फ्लॉप होने लगा तो मेकर्स और एक्टर्स ने पिछले कुछ समय से यूपी-बिहार जाने लगे. ट्रेलर का ग्रैंड लॉन्च हुआ. फिल्मों का प्रमोशन हुआ. भोजपुरी सितारों के गानों को फिल्मों में शामिल किया जाने लगा.
हाल ही में ‘मस्ती 4’ को रिलीज किया गया, जिसमें खेसारी लाल यादव का गाना ‘पागल बनइबे का’ को शामिल किया गया. फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में खेसारी ने ‘पनवाड़ी’ गाया. पवन सिंह ने ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं’ से धूम मचाई. ऐसे में अब उत्तर भारत का ये सिलसिला बढ़ाते हुए साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्णा अपकमिंग फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे. ऐसे में चलिए बताते हैं साउथ के मेकर्स के लिए यूपी बिहार में फिल्मों को प्रमोट करना कितना सक्सेसफुल रहा और उत्तर भारत क्यों पसंद आ रहा है.
मेकर्स को क्यों पसंद आ रहा उत्तर भारत?
उत्तर भारत ऑडियंस के मामले में काफी रिच है. यूपी और बिहार को तो पॉलिटिशयन भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. साउथ फिल्मों की हिंदी डबिंग को उत्तर भारत में सबसे ज्यादा देखा जाता है. गोल्डमाइन जैसे यूट्यूब चैनल पर ढेरों साउथ की डब फिल्में देखने के लिए मिल जाएंगी, जिसे पर ज्यादातर ऑडियंस नॉर्थ से है. साउथ की मसाला फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. इसका एक सबसे अच्छा उदाहरण है अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’, जिसे 2021 में रिलीज किया गया था और इसने नॉर्थ से करीब 15 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, RRR ने 55 करोड़ की कमाई की थी. यही वजह है कि ऑडियंस रीच ज्यादा है, जिसका फायदा मेकर्स उठाने की कोशिश में रहे हैं. कई फिल्मों पर इसका असर भी मिला तो कई पर नहीं.
यूपी-बिहार में साउथ की इन फिल्मों का हुआ प्रमोशन
इसके साथ ही अगर बात की जाए कि यूपी-बिहार में फिल्मों का प्रमोशन करना कितना सफल रहा, तो इसके बारे में जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि कितनी फिल्मों को यूपी और बिहार में प्रमोट किया गया. इसकी शुरुआत राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR से हुई, जिसे मार्च, 2022 में रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसका प्रमोशन साथ के साथ ही नॉर्थ में दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में किया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘पापा को मरते हुए नहीं देख सकता…’, जब पिता धर्मेंद्र के डेथ सीन को देख खूब रोए थे बॉबी देओल
इसके बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ से हुई, जिसका ग्रैंड प्रमोशन पटना में रखा गया था. इस दौरान वह ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल और कॉलेज में भी गए. लेकिन, अंत में फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. ये फिल्म डिजास्टर रही थी. इसकी वजह थी कि फिल्म का प्लॉट अच्छा नहीं था. मेकर्स अपनी कहानी को कहने में सफल नहीं हो पाए थे. इस मूवी के जरिए विजय और अनन्या पांडे को पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा गया था.
वहीं, फिर आई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’. इसकी माउथ पब्लिसिटी कमाल की थी, जिसके हिट कराने में नॉर्थ ऑडियंस का अहम योगदान रहा. जहां अल्लू अर्जुन के साउथ में फैंस हैं उससे कम नॉर्थ में नहीं हैं. लोग उनकी फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं. ‘पुष्पा’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था. फिल्म का प्रमोशन दिल्ली से शुरू होकर पटना के गांधी मैदान तक पहुंचा था. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना अक्षरा सिंह भी पहुंची थीं. उन्हें इसके प्रमोशन के लिए इवेंट का स्टार फेस बनाया गया था.
‘गेम चेंजर’ का लखनऊ में हुआ था टीजर रिलीज
इसके साथ ही राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का टीजर लखनऊ में रिलीज किया गया था. ग्रैंड लेवल पर फिल्म का प्रमोशन किया गया. इसे लेकर अच्छा खासा बज था. फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिव्यू मिला था लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी. या फिर यूं कहें कि इस फिल्म को नॉर्थ ऑडियंस का प्यार नहीं मिल पाया.
कितना सफल रहा यूपी-बिहार में फिल्मों के प्रमोशन का फॉर्मूला?
अब बात करें कि मेकर्स के लिए नॉर्थ में फिल्मों को प्रमोट करना कितना सफल रहा तो ये 50:50 रहा. कोविड के बाद इन चार फिल्मों को बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया. लेकिन, इसमें केवल दो ही फिल्मों को फायदा मिल सका, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. लेकिन, इस लिस्ट में दो ऐसी भी रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. इससे एक बात तो साफ है कि केवल ऑडियंस के होने से ही फिल्मों का फायदा नहीं होता बल्कि फिल्मों का कंटेंट भी दर्शकों के लिए मायने रखने लगा है. नॉर्थ की ऑडियंस को मसाला चाहिए, दो फिल्मों से मिला. एक्शन के साथ रोमांस सब कुछ मिला. लेकिन बाकी दो फिल्मों का प्लॉट लोगों को पसंद नहीं आया.
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानिए 120 Bahadur और Mastiii 4 का पहले सोमवार का कलेक्शन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से है ‘अखंडा 2’ का क्लैश
ऐसे में अगर बात की जाए नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ की तो इसे 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का पहला पार्ट हिट रहा है. लेकिन, अब देखना होगा कि इसका सीक्वल हिट हो पाता है या नहीं. ये तो रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा. देखना होगा कि इसे नॉर्थ ऑडियंस का कितना फायदा मिलता है. गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से है.
यह भी पढ़ें: ‘फिजा अब सूनी हो गई…’,धर्मेंद्र की मौत से टूटे अमिताभ बच्चन, रात ढाई बजे किया इमोशनल पोस्ट
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
59 mins agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
1 hr agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
5 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
6 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
8 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
21 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines