इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और कोरियन पॉप सिंगर जैक्सन वांग एक साथ आ रहे हैं और दोनों मिलकर ऐसा म्यूजिकल धमाका करने वाले हैं जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। 9 मई को रिलीज होने वाले इस नए गाने BUCK को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
अब तक हॉलीवुड और इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में कई नामचीन कलाकारों के साथ काम कर चुके दिलजीत दोसांझ अब के-पॉप की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। वहीं जैक्सन वांग, जो कि GOT7 बैंड के मेंबर रह चुके हैं और खुद एक इंटरनेशनल म्यूजिक आइकन बन चुके हैं, पहली बार किसी पंजाबी सिंगर के साथ कोलैब कर रहे हैं।
दो एशियाई सुपरस्टार्स की जुगलबंदी
BUCK ना सिर्फ एक गाना है, बल्कि ये दो देशों के म्यूजिक कल्चर को जोड़ने की कोशिश है। एक तरफ जैक्सन की आरएंडबी और के-पॉप वाली स्टाइल, दूसरी तरफ दिलजीत की पंजाबी धुनों का तड़का- यानी म्यूजिक लवर्स के लिए एक परफेक्ट ट्रीट!
जैक्सन वांग के गानों 100 Ways और Blow ने इंटरनेशनल चार्ट्स पर धमाल मचाया है। अब वो भारत में भी अपनी पहचान को और मजबूत करने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैक्सन इस गाने के प्रमोशन के लिए 10 मई को मुंबई का दौरा भी करेंगे, जो कि उनके लिए भारत की दूसरी विजिट होगी।
दिलजीत का इंटरनेशनल सफर जारी
वहीं बात करें दिलजीत की, तो वो अब म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘इंटरनेशनल कोलैब किंग’ बनते जा रहे हैं। कोचेला जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म करने से लेकर एड शीरन, टोरी लेनेज, सिया और हाल ही में विल स्मिथ जैसे सितारों के साथ कोलैब करने वाले दिलजीत अब जैक्सन वांग के साथ इस नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।
उनकी एनर्जी, पंजाबी वाइब्स और स्टाइल ने उन्हें न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी स्टार बना दिया है और अब BUCK के जरिए के-पॉप की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।
फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर
जैसे ही इस कोलैब की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक था। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दिलजीत दोसांझ ट्रेंड करने लगे। भारतीय और कोरियन म्यूजिक फैंस दोनों इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अब देखना ये होगा कि 9 मई को रिलीज होने वाला ये धमाकेदार ट्रैक क्या वाकई दोनों देशों के म्यूजिक चार्ट्स पर तहलका मचाता है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि इस कोलैब ने अभी से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की लाडली ने कंफर्म किया बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू, फिल्म की शूटिंग जारी
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
54 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines