Punjabi Actress Diljeet Kaur Passes Away: पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Diljeet Kaur) का कल यानी 17 नंवबर को निधन हो गया। 69 वर्षीय अभिनेत्री लम्बें समय से बीमारी से जूझ रही थीं और लुधियाना में उन्होंने अंतिम सांस ली।
दलजीत कौर ने पंजाबी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके निधन की खबर ने फैंस को शोक में डुबो दिया है।
अभी पढ़ें – Ayushman Khurrana Nora Fatehi Song: अब आयुष्मान संग नोरा ने जमाई हॉट केमिस्ट्री
इस भयानक बीमारी से जूझ रही थीं अभिनेत्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगूरा ने बताया कि, दलजीत पिछले तीन साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। वह पिछले एक साल से डीप कोमा में भी थीं। इसी बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इन सितारों ने दी श्रद्धाजंलि
फेमस सिंगर मीका सिंह ने एक्ट्रेस के निधन पर शौक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए लिखा है- ‘खूबसूरत अभिनेत्री, पंजाब की लीजेंड #दलजीतकौर अपनी खूबसूरत यादों के साथ हमें छोड़कर चली गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें शाश्वत शांति मिले।’
वहीं एक्टर सतीश शाह ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- ‘एक प्यारी दोस्त और बैचमेट दलजीत कौर, बीते सालों की पंजाबी लीड गर्ल का इस महीने 17 तारीख को निधन हो गया। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। एफटीआईआई (FTII) 1976 बैच।’
ऐसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया और श्रद्धाजंलि की। वहीं फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस के परिवार को सहानुभूति दे रहे हैं।
दलजीत कौर ने ऐसे की थी करियर की शुरूआत
बता दें, दलजीत कौर एक बढ़िया अभिनेत्री होने के अलावा अपने समय में कबड्डी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी थीं। उनके फ़िल्मी करियर की बात करें तो, उन्होंने सुपरहिट पंजाबी फ़िल्मों में भूमिकाएं निभाईं, जिनमें ‘पुट जट्टन दे’, ‘ममला गड़बड़ है’, ‘की बनू दुनिया दा’, ‘सरपंच’, ‘पटोला’ आदि फिल्में शामिल हैं। दलजीत ने सिंह वीएस कौर (2013) में गिप्पी ग्रेवाल की मां की भूमिका निभाई थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
24 mins ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 hr agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
2 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
16 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
16 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines