आज हम आपको एक ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर मूवी के बारे में बताएं, जो आपको काफी पसंद आने वाली है. दरअसल, इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान बना सकते हैं. बॉलीवुड में यह मूवी साल 2018 में बनाई गई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना और तब्बू अहम किरदार में नजर आए थे. हम बात कर रहे हैं, फिल्म अंधाधुन की. दरअसल, साल 2021 में साउथ सिनेमा में आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन का रिमेक बनाया गया था, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम किरदार निभाया था.
पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस मूवी का नाम ‘भ्रमम’ (Bhramam) है. इस फिल्म की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती और पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें हटा पाना मुश्किल होता है. इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 32 मिनट है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्राइम और सस्पेंस से भरपूर है इमरान हाशमी की 7 एपिसोड वाली ‘तस्करी’ सीरीज, हर सीन में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट
कब रिलीज हुई थी ‘भ्रम्म’?
अगर आपको आयुष्मान खुराना की मूवी ‘अंधाधुन’ पसंद आई है, तो ‘भ्रमम’ मूवी देखकर आपको मजा आ जाने वाला है. दरअसल, ‘भ्रम्म’ फिल्म अंधाधुन की रीमेक है. लेकिन यह फिल्म ओरिजिनल मूवी के स्वैग को बरकरार रखा है और इसके विरासत को आगे बढ़ाया है. इस मूवी को साल 2021 में रिलीज किया गया था. सस्पेंस-थ्रिलर लवर्स के लिए यह मूवी काफी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसे आप वीकेंड पर ओटीटी पर देखने का विचार कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इस मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक पियानिस्ट का किरदार निभाया है, जो दुनिया के सामने खुद को अंधा बनाता है. हालांकि, उसकी आंखें पूरी तरह से सही होती है. लेकिन एक्टर ने अंधेपन का ऐसा नाटक किया है, जिसे कोई भी आसानी से पकड़ नहीं पाता है. एक्टर के साथ ममता मोहनदास (Mamta Mohandas) ने अहम किरदार निभाया है. दरअसल, हिंदी वर्जन की इस मूवी में तब्बू ने काफी अहम किरदार निभाया था, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं.
‘भ्रमम’ ओटीटी पर कहां देखें?
फिल्म ‘भ्रमम’ का निर्देशन रवि के. चंद्रन (Ravi K. Chandran) ने किया है. उन्होंने अपनी कलाकारी से इस मूवी को मर्डर मिस्ट्री के बीच-बीच में डार्क कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया है, जिसे देखने के बाद आप भी इस फिल्म के फैंस हो जाने वाले हैं. बता दें इस मूवी को साल 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया गया था. लेकिन इन दिनों यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा रही है.
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
25 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines