Richard Worthington Green Passed Away: मशहूर एक्ट्रेस के घर पर एक अनहोनी हो गई। उनके भाई का निधन हो गया। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने भाई को हमेशा के लिए खो दिया। उनके भाई के निधन से जहां पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है वहीं, अब उनकी मौत का कारण भी सामने आ गया है। बता दें, पॉपुलर अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस टेलर एन ग्रीन (Taylor Ann Green) के भाई रिचर्ड वर्थिंगटन ग्रीन (Richard Worthington Green) का महज 36 साल की उम्र में देहांत हुआ था।
खुल गया एक्ट्रेस के भाई की मौत का राज
रिचर्ड वर्थिंगटन ग्रीन जिन्हें वर्थ के नाम से भी जाना जाता था वो 8 जून, 2023 को अपने घर के एक बेडरूम में मृत पाए गए थे। वहीं, पिछले साल से अब तक उनका परिवार शोक मना रहा है। लेकिन अब इस फैमिली ने रिचर्ड वर्थिंगटन ग्रीन की मौत को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनकी मौत का कारण भी रिवील कर दिया है। अब तक लोग यही सोच रहे थे कि टेलर एन ग्रीन के भाई की मौत कैसे हो गई। अचानक हुई इस मौत का क्या कारण है?
बेड पर मिली नशीली दवाइयां
तो अब ग्रीन फैमिली ने खुलासा किया है कि ड्रग्स की ओवरडोज की वजह से रिचर्ड अपनी जान से हाथ धो बैठे थे। कहा जा रहा है कि जिस शख्स ने पहली बार रिचर्ड वर्थिंगटन ग्रीन को उस हालत में देखा, उसे वहां बेडरूम में नशीली दवाओं का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया था। इसका मतलब साफ है कि उनकी मौत की असली वजह ड्रग्स ही रहे होंगे। गलती से उन्होंने ड्रग्स ओवरडोज कर लिया और उनकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें: क्या ये लोग नहीं देख पाएंगे Mirzapur Season 3? करना होगा और भी इंतजार
काफी फेमस हैं टेलर एन ग्रीन
बता दें, जब ये हादसा हुआ था तो एक्ट्रेस टेलर एन ग्रीन ने अपने परिवार के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को ये बुरी खबर सुनाई थी। टेलर एन ग्रीन अमेरिका की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘साउथर्न चार्म’ (Southern Charm) में खूब पसंद किया गया है। इसके अलावा ‘Watch What Happens Live! with Andy Cohen’ और ‘Southern Hospitality’ से भी उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines