कजरा मोहब्बत वाला... पवन सिंह के 5 गानों ने यूट्यूब पर लगाई आग, बार-बार सुन रहे फैंस

Pawan Singh Trending Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। उनका नया गाना कजरा मोहब्बत वाला ट्रेंड में छाया हुआ है।

Pawan Singh Trending Song

Pawan Singh Trending Song

विज्ञापन

Pawan Singh Trending Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने नए गानों से हमेशा तहलका मचाते रहते हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ ने इस वक्त धमाल मचा रखा है। आलम ये है कि लोग यूट्यूब पर बार-बार इस गाने को प्ले करके सुन रहे हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार का नया गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाने आ गया है। उनके नए गाने का नाम ‘कजरा मोहब्बत वाला’ है, जिसे रिलीज हुए सिर्फ तीन दिन हुए हैं और इसने आते ही फैंस का दिल जीत लिया है।

बता दें कि पवन सिंह के नए गाने ‘कजरा मोहब्बत वाला’ को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने ने महज 3 दिनों में 8,151,590 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। आज हम आपको बताएंगे पवन सिंह के 5 ट्रेंडिंग गाने जिन्हें लोग सुनने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन

कजरा मोहब्बत वाला

पवन सिंह के लेटेस्ट गाने में पहला नंबर ‘कजरा मोहब्बत वाला’ का है, जो 3 दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन के अलावा शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने में भोजपुरी स्टार सुभाश्री के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। वहीं सिंगर का स्वैग देखने लायक है।

काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का गाना ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ भी इस वक्त खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिसे आजकल लोग बार-बार प्ले करके सुन रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपको हर तीसरे या चौथे रील के बाद इस गाने पर रील देखने और सुनने को मिल जाएगी।

विज्ञापन

राते दिया बुताके

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का गाना ‘राते दिया बुताके’ भी काफी पॉपुलर है। साल 2017 में रिलीज हुए इस गाने ने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया था। वहीं गाने में दोनों स्टार्स का बोल्ड रोमांस और सेंसुअल अदाएं देखकर लोग पागल हो रहे थे। आलम ये है कि आज भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं।

लॉलीपॉप लागेलू

पवन सिंह के ट्रेंडिंग गानों की बात हो और उसमें ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का जिक्र न हो ये कैसे हो सकता है। इन गाने ने पवन सिंह को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। आज भी शादी जैसे फंक्शन में ये गाना सुनने को मिल ही जाता है। लोग यूट्यूब पर इस गाने को खूब सुनना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

बबुआन

पवन सिंह का गाना ‘बबुआन’ भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में चांदनी सिंह के साथ भोजपुरी स्टार की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ