अश्लील तस्वीरें, प्राइवेट प्रार्ट मौत की वजह, हैवानियत की हदें पार...Pavithra Gowda की लाइफ का घिनौना सच

Pavithra Gowda: एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। रेणुकास्वामी केस में पवित्रा मुख्य आरोपी हैं। दरअसल पूरा मामला पवित्रा से ही शुरू हुआ था और अब ऐसा लग रहा है कि ये केस पवित्रा पर ही खत्म भी होगा।

Pavithra Gowda

Pavithra Gowda

Pavithra Gowda: एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा इस वक्त जेल में हैं। वह अभिनेत्री रेणुकास्वामी मर्डर केस में मुख्य आरोपी हैं, लेकिन एक टीवी शो से कैसे पवित्रा रेणुकास्वामी केस की मुख्य आरोपी बन गईं? आखिर कैसे फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा पर हैवानियत की हदें पार करवाने का आरोप लगा? आखिर कैसे लोगों के दिलों पर राज करने वाली पवित्रा अपने ही फैंस की नजरों में गिर गईं? पवित्रा गौड़ा की लाइफ का सच बेहद घिनौना और हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

दर्शन का जबरा फैन था रेणुका

दरअसल मामला आज का नहीं, बल्कि कई महीने पुराना है, जब रेणुकास्वामी और पवित्रा के बीच विवाद शुरू हुआ था। रेणुका, अभिनेता दर्शन का जबरा फैन था। जब रेणुका को पता लगा कि दर्शन और पवित्रा की करीबियां बढ़ रही हैं तो उसको दर्शन की शादी टूटने की चिंता हुई। अपने चहेते स्टार का घर टूटना रेणुका को गंवारा नहीं था और उसने पवित्रा के फोटो पर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

दर्शन ने बनाया खौफनाक प्लान

यह चीजें सिर्फ कमेंट तक सीमित नहीं थीं, बल्कि रेणुका, पवित्रा को मैसेज करने लगा और धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी। रेणुका ने हद तो तब पार की, जब उसने पवित्रा को अश्लील (प्राइवेट पार्ट) फोटो भेजी। इसके बाद मामला गरमा गया। जो भी हो रहा था, उसके बारे में पवित्रा ने दर्शन को बताया और दर्शन ने रेणुका को किडनैप करने का प्लान बनाया।

विज्ञापन

रेणुका संग हुई हैवानियत

रेणुका को किडनैप करना सिर्फ असली मकसद नहीं था, बल्कि उसके संग इस तरह की हैवानियत की कि जानने वे भी चौंक गए। दर्शन ने न सिर्फ रेणुका का अपहरण करवाया, बल्कि उसके साथ हैवानियत की हर हद पार की। किडनैप करने के बाद पहले उसको तसल्ली से पीटा गया। इसके बाद उसको बिजली के झटके दिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि रेणुका के प्राइवेट पार्ट को भी बिजली के झटके दिए गए।

विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट को कुचल दिया

रेणुका की चेस्ट की हड्डी को तोड़ा गया। रेणुकास्वामी के शरीर पर 15 से ज्यादा गंभीर चोटें मिलीं। रेणुकास्वामी के सिर, सीने, पेट के निचले हिस्से और प्राइवेट पार्ट पर हर जगह चोटें थी। रिपोर्ट में सामने आया कि जालिमों ने हत्या के बाद पीड़ित के प्राइवेट पार्ट को कुचल दिया था। रेणुका की जुबान तक काट ली गई थी। उसके संग बेहद बर्बरता हुई थी।

एक्ट्रेस से केस की मुख्य आरोपी बनी पवित्रा

अब इस मामले में पुलिस ने 3991 पन्नों की चार्जशीट दर्ज की है। पवित्रा को केस का मुख्य आरोपी बताया है। गौरतलब है कि पवित्रा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘खुशी’ से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नजर आने लगीं।

विज्ञापन

पवित्रा ने साल 2016 में फिल्म 54321 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ‘छत्रिगलु सर छत्रिगलु’, ‘अगम्या’, ‘सागवा दरियाली’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस के अलावा पवित्रा फैशन डिजाइनर भी हैं, लेकिन अब वे रेणुका मर्डर केस की मुख्य आरोपी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ