हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ धारदार हथियार से जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Pankaj Tripathi Brother Attacked: पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है. बिहार के गोपालगंज में इस हमले से अफरा-तफरी मच गई. यह हमला पुरानी रंजिश पर आधारित बताया जा रहा है. नाजुक हालत होने की वजह से बिज्रेंद्र को पटना AIIMS में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
pankaj tripathi brother attacked

Pankaj Tripathi Brother Patna AIIMS: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार पर बड़ा सदमा पहुंचा है. उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया. यह घटना बिहार के गोपालगंज जिले में हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाई की हालत बहुत नाजुक है और उन्हें पटना AIIMS में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: मिल गया Virat Kohli की जीत का राज! हर मैच से पहले सुनते हैं इस सिंगर का गाना, खुद बताई वजह

कैसे और क्यों हुई घटना?

गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में यह हमला हुआ. पंकज त्रिपाठी के पैतृक गांव में पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश बताई जा रही है. विवाद के दौरान हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और उन्हें सदर अस्पताल ले गए.

विज्ञापन

नाजुक हालत में रेफर किया

डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना AIIMS रेफर कर दिया. वहां उनका इलाज चल रहा है. परिवार और गांव वाले बहुत परेशान हैं. पंकज त्रिपाठी अपने काम के कारण अक्सर मुंबई में रहते हैं, लेकिन परिवार की इस मुसीबत ने सबको चौंका दिया है.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का वीकेंड पर च

विज्ञापन

रंजिश का मामला आया सामने

पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के वजह से हुआ है. पड़ोस के कुछ लोगों ने मिलकर हमला किया. धारदार हथियार का इस्तेमाल होने से चोटें गहरी हुईं. इलाके में तनाव फैल गया है. लोग डर के माहौल में हैं. कुछ संदिग्धों की पहचान हो गई है. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है. छापेमारी चल रही है.

पंकज त्रिपाठी का परिवार

इस मामले में भाई पंकज त्रिपाठी का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. परिवार के लोग अब भाई की सही सलामती की दुआ कर रहे हैं. दोस्त और प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं. पंकज त्रिपाठी ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. बता दें कि पंकज बिहार के गोपालगंज से ताल्लुक रखते हैं. वे अपनी सादगी और अच्छे अभिनय के लिए मशहूर हैं. फिल्मों में वे अक्सर छोटे गांवों और आम लोगों की कहानियां बखूबी निभाते हैं. उनके परिवार में यह घटना बहुत दुखद है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बिगाड़ा राम चरण की ‘पेद्दी’ का खेल,

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola