मिल गया Virat Kohli की जीत का राज! हर मैच से पहले सुनते हैं इस सिंगर का गाना, खुद बताई वजह

Virat Kohli Favorite Song: विराट कोहली अपने धांसू परफॉर्मेंस के लिए पूरी दुनिया में फेसम है. हाल ही में दिल्ली में उन्होंने करण औजला से मुलाकात की. वहां उन्होंने उस गाने के बारे में बताया, जो वे अक्सर अपने मैच से पहले सुनते हैं.

virat kohli favorite song
1 / 7
virat kohli favorite song

विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों पर छाए हुए हैं. फैंस को उन्होंने खुद बताया कि मैच में जाने से पहले वो इस गाने को बार बार सुनते हैं. करण औजला का ये गाना उनके दिल के काफी करीब है, जिसकी वजह उन्होंने दिल्ली के कॉन्सर्ट में खुलकर बताई.  

विज्ञापन

विराट कोहली क्रिकेट के बादशाद

विराट कोहली क्रिकेट के बादशाद2 / 7

विराट कोहली क्रिकेट के बादशाद कहलाते हैं. हर कोई उनके जैसा खिलाड़ी और इंसान बनना चाहता है. इस बार खुद विराट कोहली ने अपने खेल से जुड़ी ऐसी पोल खोली है, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए.

विज्ञापन

विराट कोहली की प्ले लिस्ट

विराट कोहली की प्ले लिस्ट3 / 7

विराट कोहली ने हाल ही में अपनी प्ले लिस्ट से जुड़ा गाना बताया, जिसे वे अपने मैच से पहले अक्सर सुना करते हैं. करण औजला से बातचीत के दौरान उन्होंने इस रहस्य से पर्दा उठाया.

करण औजला के साथ मीटिंग

करण औजला के साथ मीटिंग4 / 7

दिल्ली में आयोजित अपने लाइफस्टाइल ब्रांड वन8 (One8) के एक शानदार ग्लोबल प्रीमियर इवेंट के दौरान उन्होंने करण औजला को बुलाया. वहां उनके कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने कई बातें साझा कीं. कई जगहों पर दोनों ने साथ मिलकर डांस किया.

विज्ञापन

विराट कोहली ने बताया फेवरेट गाना

विराट कोहली ने बताया फेवरेट गाना5 / 7

विराट कोहली ने करण से बातचीत के दौरान कहा कि 'आप दिल से गाने लिखते हैं, जो कि आपकी कला में झलकता है. 'विनिंग स्पीच' गाना उन्हीं में से एक है. यह आपके जीवन के बारे में काफी कुछ बताता है.' विराट आगे बताते हैं कि मैंच से पहले कई बार करण का यही गाना 'विनिंग स्पीच' सुनते हैं.

पिता को खोने का दर्द

पिता को खोने का दर्द6 / 7

कोहली ने इस गाने से जुड़ा सबसे भावुक कारण बताया. उन्होंने कहा कि "इस गाने की कहानी में मुझे अपने जीवन की बहुत झलक दिखाई देती है. करण की तरह ही मैंने भी बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था. यही वजह है कि यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब और खास है."

विज्ञापन

संघर्षों की याद दिलाने वाला गाना

संघर्षों की याद दिलाने वाला गाना7 / 7

विराट कोहली ने बताया कि इस गाने में उनको अपने दिनों के संघर्ष से भरे दिन याद आ जाते हैं, जो उन्हें मैच से पहले मानसिक मजबूती और हिम्मत देता है. विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और फैंस किंग कोहली के संगीत के प्रति इस लगाव और उनके जीवन के संघर्ष की कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी विराट के फैन हैं, तो भूलकर भी असावधानी ना बरतें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन