Sana Yousaf Murder: एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान की जानी-मानी इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ अब हमारे बीच नहीं रहीं। 17 साल की सना यूसुफ को किसी ने उन्हीं के घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया है। सना यूसुफ पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 496K फॉलोअर्स हैं और अभी तो उन्हें और कामयाबी और शोहरत हासिल करनी थी। हालांकि, किसी ने उनसे अपनी दुश्मनी निकालते हुए उनकी जान ही ले ली।
सना यूसुफ को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट
आपको बता दें, इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ को गोलियों से भूनकर मारा गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि सना यूसुफ की हत्या करने वाला शख्स कौन है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर कथित तौर पर सना के घर में मेहमान बनकर घुसा था और उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सना यूसुफ को जैसे ही 2 गोलियां लगीं, उन्होंने उसी वक्त दम तोड़ दिया। इसके बाद सना के शव को पोस्टमार्टम के लिए ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ ले जाया गया है।
गोली मारकर फरार हुआ कातिल
अब उनकी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सना यूसुफ के कातिल को गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही ये भी साफ नहीं हुआ है कि इस हत्या के पीछे का मकसद क्या था? अभी पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ये मामला ऑनर किलिंग का भी हो सकता है। वहीं, अभी तक सना यूसुफ के परिवार ने इस हत्या को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, सना यूसुफ के फैंस को ये खबर सुनकर बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें, सना यूसुफ को सोशल मीडिया पर अपना बर्थडे वीडियो पोस्ट किए हुए अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: ‘Thug Life’ की रिलीज पर KFCC ने लगाई रोक, कमल हासन की टिप्पणी पर मचा है विवाद
मौत से कुछ घंटों पहले शेयर किया था बर्थडे वीडियो
बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद सीधा उनके कत्ल की खबर आई है। अब सना यूसुफ के आखिरी वीडियो पर फैंस मायूसी जताते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है, तो कोई मासूम 17 साल की लड़की के हत्यारे को कोस रहा है। कुछ लोग अब पाकिस्तान को असुरक्षित देश बताते हुए भी नजर आ रहे हैं। सना यूसुफ के फैंस इस वक्त सदमे में हैं और उनके लिए इस दुखद खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines