Bigg Boss 19: क्या सच में पहलगाम पीड़िता को मिला ऑफर, Himanshi Narwal के शो में आने की अफवाह सच या झूठ?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर रोज नए अपडेट्स आते हैं। शो के शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं है। ऐसे में इसको लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि, शो को लेकर अब एक अफवाह उड़ रही है।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19। image credit- instagram

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को होने वाला है। शो के शुरू होने से पहले इसको लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। हर कोई शो की बातें करता नजर आता है और इसके शुरू होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब चर्चा हो रही है कि शो में पहलगाम पीड़िता हिमांशी नरवाल भी नजर आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है?

हिमांशी नरवाल को मिला शो का ऑफर

बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिमांशी नरवाल को लेकर उड़ रही अफवाह के बारे में बताया गया है। पोस्ट में लिखा है कि ऐसी अफवाहें हैं कि पहलगाम पीड़ित की पत्नी हिमांशी नरवाल को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

इसी पोस्ट में आगे बताया गया है कि यह फर्जी खबर है। इस तरह की झूठी खबर ना फैलाएं और लोगों को भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इस तरह की अफवाहों से पीड़ित के परिवार को ठेस पहुंच सकती है। वहीं, अब यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह की झूठी खबरों से दुख होता है।

क्या बोले नेटिजंस?

एक दूसरे यूजर ने कहा कि गलत जानकारी देकर बस लोग व्यूज पाना चाहते हैं। एक ने लिखा कि ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को शर्म आनी चाहिए। एक और ने कहा कि ये गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए। एक अन्य ने कहा कि ये सब क्या चल रहा है। इस तरह लोगों ने ऐसी झूठी जानकारियों को गलत बताया है।

बिग बॉस 19 का ट्रेलर

इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 की बात करें तो हाल ही में शो का ट्रेलर आया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया है। शो के ट्रेलर में सलमान खान एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस को शो का ट्रेलर बेहद पसंद आया और लोगों ने इसकी जमकर तारीफ भी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ