Padma Shri से सम्मानित मशहूर सिंगर का हुआ निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री पर छाए गम के बादल

Singer K.G. Jayan Passed Away: मशहूर सिंगर के निधन की बुरी खबर सामने आई है। इस सिंगर के दुनिया को अलविदा कहने से सभी लोग दुखी नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 9 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखे थे और साल 2019 में उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Singer K.G. Jayan Passed Away

मशहूर सिंगर का हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन

Singer K.G. Jayan Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तूफान आ गया है। एक मशहूर सिंगर से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। ये सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं होगा लेकिन अनहोनी को कोई नहीं बदल सकता। जी हां, अब एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक जाने-माने सिंगर का निधन हो गया है। अब पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित ऐसे कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसकी आवाज लाखों दिलों को छूती थी। अब हर तरफ गम के बादल छा गए हैं और पूरे देश में मातम पसर गया है।

1,000 से ज्यादा गाने किए कंपोज

कर्नाटक संगीतकार और गायक के जी जयन (KG Jayan) की मौत की खबर सुन सभी लोग मायूस हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार यानी आज सुबह एर्नाकुलम जिले के त्रिपुनिथुरा में अपने घर पर ही दम तोड़ा है। बता दें, जी जयन मशहूर मलयालम एक्टर मनोज के जयन (Manoj K. Jayan) के पिता थे। मलयालम म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका काफी नाम था और उन्होंने अपने करियर में 1,000 से भी ज्यादा गाने कंपोज किए थे। साथ ही वो कुछ फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका भी निभा चुके हैं। भक्ति गीतों से उन्हें असली पहचान मिली थी।

विज्ञापन

कैसे हुआ निधन?

सिंगर के जी जयन के जुड़वां भाई के जी विजयन (K. G. Vijayan) थे और वो भी उन्हीं की तरह म्यूजिक की दुनिया में अपनीओ छाप छोड़ चुके हैं। इन दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी एक टीम बनाई थी जिसका नाम Jaya-Vijaya टीम हुआ करता था। दरअसल, बचपन से ही दोनों भाइयों को म्यूजिक में रुचि थी और उन्होंने बेहद कम उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। लेकिन अब सिंगर जी जयन हमारे बीच नहीं रहे उन्होंने 89 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है।

विज्ञापन

9 साल की उम्र में शुरू हुई थी म्यूजिक जर्नी

उनके निधन का कारण भी सामने आ गया है। कहा जा रहा है कि वो बीते कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे और उन्हें कुछ बीमारियां थीं। हालांकि, उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन अब वो हमे हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। 9 साल की उम्र से म्यूजिक की जर्नी जी रहे इस कलाकार के जाने से पूरी दुनिया दुखी है। उनका परिवार इस वक्त ऐसे दुखों का सामना कर रहा है जो कभी कम नहीं होगा। अब तो उनके भक्ति गीत ही फैंस का सहारा बनेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ