India’s Got Latent 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन आ चुका है. 20 जून को इस शो का पहला एपिसोड रिलीज किया गया, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया. हालांकि, अब शो को लेकर यूजर्स और लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
समय के शो का दूसरा सीजन
शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए मेहमान बनकर पहुंची थी. समय ने हमेशा की तरह अपने तीखे और बेबाक अंदाज से आलिया भट्ट की फिल्मों और उनके पुराने बयानों का जमकर मजाक उड़ाया, जिस पर आलिया और शरवरी भी खूब हंसती नजर आईं.
सेंसिटिव मुद्दे पर मजाक
भले ही कुछ भी हो लेकिन अब शो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है. दरअसल, शो में अमेरिकी बिजनेसमैन जेफ्री एपस्टीन के आइलैंड से जुड़े एक बेहद सेंसिटिव मुद्दे पर मजाक बनाया गया, जिसे देखकर फैंस भड़क गए हैं. साथ ही लोगों ने अब इस शो को बनावटी भी बता दिया है.
लोगों का फूटा गुस्सा
बता दें कि जेफ्री एपस्टीन का नाम दुनिया के सबसे बड़े और गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में लिया जाता है. ऐसे सेंसिटिव टॉपिक पर शो के जजों और ऑडिएंस का हंसना सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने गुस्सा जाहिर किया. लोग कह रहे हैं कि कॉमेडी के नाम पर इस तरह के गंभीर मुद्दों का मजाक उड़ाना बहुत ही गलत है.
शो की हो रही आलोचना
अब इसी वजह से इंटरनेट पर शो को लेकर काफी आलोचना हो रही है और ये शो फिर से विवादों में आ गया है. गौरतलब है कि शो का पहला सीजन भी विवादों में रह चुका है. शो के पहले सीजन को लेकर बवाल मच गया था, जिसके बाद शो के तमाम वीडियोज को इंटरनेट से हटाया गया. अब शो का दूसरा भी विवादों में आ गया है.
शो को स्क्रिप्टेड और बनावटी बताया
इतना ही नहीं बल्कि शो की तुलना रिएलिटी शो बिग बॉस से भी की जा रही है. कई यूजर्स कमेंट कर कह रहे हैं कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ अब स्क्रिप्टेड और बनावटी लग रहा है. साथ ही पहले सीजन में जो बिना किसी डर और बिना किसी तैयारी वाली कॉमेडी देखने को मिल रही थी, अब वो नए सीजन के पहले एपिसोड से पूरी तरह गायब है.
यह भी पढ़ें- कपूर खानदान की बेटी बनेगी राजनीतिक घराने की बहू, इंटरनेट पर फोटो आते ही लोगों ने लगाए कयास, क्या सब हुआ कंफर्म?
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
11 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
13 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 day ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 days agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 days agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 days ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines