कपूर खानदान की बेटी बनेगी राजनीतिक घराने की बहू, इंटरनेट पर फोटो आते ही लोगों ने लगाए कयास, क्या सब हुआ कंफर्म?

Bollywood Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की बातें हो रही हैं.

Janhvi Kapoor, shikhar pahariya

Janhvi Kapoor, shikhar pahariya. image credit- social media

Bollywood Actress: सोशल मीडिया पर हल्का-सा कुछ वायरल हो जाए और उसकी चर्चा ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है. इन दिनों इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जाह्नवी कपूर की ही बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर की फोटो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है. जाह्नवी ने अपने नाइटसूट की टी-शर्ट पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम फ्लॉन्ट किया है. इस फोटो के सामने आते ही फैंस उनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं. जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

विज्ञापन

इंटरनेट पर चर्चा तेज

हालांकि, दोनों ने ही अब तक अपने प्यार को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन एक-दूसरे के लिए दोनों के लविंग पोस्ट उनके रिश्ते को जगजाहिर करते हैं. जाह्नवी की नाइट सूट में ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. एक्ट्रेस की टी-शर्ट पर लिखा है कि अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें.

फैंस लगा रहे कयास

जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखे इस कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को अब पूरी तरह से कंफर्म मान रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इस के साथ अब चर्चा हो रही है कि कपूर खानदान की बेटी, राजनीतिक घराने की बहू बनेगी. हालांकि, इसका पता समय के साथ ही लगेगा.

विज्ञापन

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया की अगर बात करें तो शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. जी हां, शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. इसके अलावा शिखर एक बिजनेसमैन भी हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये दोनों अपने रिश्ते पर कुछ कहते हैं या फिर सीधा शादी की ही खुशखबरी मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ