Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। पिछले हफ्ते ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ से लेकर ‘घुड़चढ़ी’ और ‘लाइफ हिल गई’ तक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई जिन्होंने दर्शकों को एंटरटेनमेंट की डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आने वाला अगस्त का दूसरा हफ्ता भी फीका नहीं जाएगा क्योंकि इस हफ्ते में आपको मनोरंजन की डोज देने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिन्हें आप 15 अगस्त को छुट्टी वाले दिन भी एन्जॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में के. के. मेनन और रणवीर शौरी की सीरीज ‘शेखर होम’ भी लिस्ट में शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर…
शेखर होम
बिग बॉस ओटीटी 3 से निकलने के बाद रणवीर शौरी पहली बार वेब सीरीज ‘शेखर होम’ में दिखाई देंगे। इस सीरीज में उनके अलावा के. के. मेनन और रसिका दुग्गल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरीज 14 अगस्त यानी कल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
बेल-एयर सीजन 3
हॉलीवुड वेब सीरीज बेल-एयर को काफी पसंद किया गया है। इसके दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब बेल-एयर सीजन 3 रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें 16 साल का विल स्मिथ अपनी जिंदगी की खोज को एक स्टेप आगे बढ़ाता है। यह सीरीज 16 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Richa Chadha ने मॉम बनने के बाद शेयर की टॉपलेस फोटो, नई जॉब का किया खुलासा
द यूनियन
अगर आपको एक्शन-कॉमेडी और जासूसी टाइप फिल्में देखने का शौक है तो आपको एंटरटेन करने के लिए ‘द यूनियन’ रिलीज हो रही है। जेके सिमंस, माइक कोल्टर और एडवाले अकिनुओय-अगबाज स्टारर यह फिल्म 16 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
चमक: द कन्क्लूजन
फिल्म इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे के सच को उजागर करती कई फिल्में बनी हैं। अब पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के अंधेरे को उजागर करती वेब सीरीज चमक: द कन्क्लूजन रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें परमवीर सिंह चीमा अपने पिता की रहस्य तौर पर स्टेज पर की गई हत्या का पता लगाएंगे। यह सीरीज 16 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 1
नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज एमिली इन पेरिस सीजन 4 लौटने के लिए तैयार है। इस सीरीज के सीजन 4 के पार्ट 1 को 15 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज के एपिसोड को आप देखने के लिए तैयार रहें।
डाउटर्स
इस साल 2024 में सनडांस फिल्म फेस्टिवल में यू.एस. डॉक्यूमेंट्री के लिए अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म ‘डाउटर्स’ ओटीटी पर छा जाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines