TVF IMDb High Rated Web Series: आजकल TVF काफी डिमांड में हैं। पिछले महीने पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ की तीसरा सीजन आया, जिसने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद इसी महीने की शुरुआत में ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन आया। ये सीरीज भी दर्शकों के दिलों का दिल छू गई। इसके पहले तीन सीजन भी काफी हिट रहे थे। खैर अगर आप TVF की इन दोनों सीरीज को देख चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए TVF की 5 वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। खास बात ये है कि ये पांचों सीरीज IMDb की सबसे ज्यादा देखी रेटिंग वाली वेब सीरीज हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन कौन से नाम हैं?
Sapne Vs Everyone
‘सपने वर्सेस एवरीवन’ TVF की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसे IMDb पर 9.5 की यानी सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। यही नहीं ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ ने विश्व स्तर पर IMDb की 250 पॉपुलर वेब सीरीज में अपनी जगह बनाई है। इस सीरीज में परमवीर चीमा, अंबरीश वर्मा और नवीन मुख्य भूमिका में हैं। अगर आप भी इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब का रुख कर सकते हैं। वहां आपको इस सीरीज के पांचों एपिसोड मिल जाएंगे। हालांकि इसका दूसरा सीजन भी आने की उम्मीद है।
Aspirants
‘एस्पिरेंट्स’ भी TVF की काफी पसंदीदा वेब सीरीज है, जिसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं। नवीन कस्तूरिया, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे स्टारर इस सीरीज में UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों की कहानी दिखाई गई है। सीरीज में सनी हिंदुजा के किरदार को काफी पसंद किया गया है। इसलिए उनपर संदीप भैया नाम से अलग सीरीज बनी है। बता दें कि इस वेब सीरीज को IMDb पर 9.2 रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: Netflix-Hotstar की वेब सीरीज में भरे पड़े हैं ऐसे एडल्ट सीन, Ullu और Kooku को भूल जाएंगे!
Pitchers
‘पिचर्स’ की कहानी चार दोस्तों पर आधारित है, जो इंजीनियर कर चुके हैं लेकिन अपने सपनों के लिए वो नौकरी छोड़कर खुद की स्टार्टअप कंपनी खोलते हैं। नवीन, अरुणाभ कुमार, जितेंद्र कुमार और अभय महाजन स्टारर इस सीरीज का पहला सीजन आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। हालांकि इसका दूसरा सीजन जी5 पर मौजूद है। इस सीरीज में रिद्धि डोगरा और मानवी गगरू भी हैं। वहीं सीरीज को IMDb पर 9.1 रेटिंग मिली है।
Kota Factory
‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन इस समय चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में ट्रेलर जारी हुआ जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कोटा जैसे शहर में अपने सपनों की उड़ान भरने आए छात्रों को कैसे पढ़ाई के बोझ और तनाव में पिसना पड़ता है, ये सीरीज में बखूबी दिखाया गया है। जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज के दो पार्ट्स आ चुके हैं, जोकि यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं। इस सीरीज को भी IMDb पर 9.1 रेटिंग मिली है।
Yeh Meri Family
अगर आप अपनी फैमिली के साथ 90 के दशक में लौटना चाहते हैं तो ‘ये मेरी फैमिली’ को जरूर देखें। दो परिवार के बीच की दिखाई गई इस कहानी को आप खूब एन्जॉय करेंगे। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिन्हें आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज को IMDb पर 9 की रेटिंग दी गई है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines