Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन एक-दूजे के हो गए हैं. नुपूर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है. सोशल मीडिया पर नुपूर और स्टेबिन की शादी की वीडियो काफी वायरल हो रही है. इसमें नुपूर व्हाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं और स्टेबिन व्हाइट सूट पहने हैं. दोनों के सामने टेबल पर वेडिंग केक रखा है और हाथों में वाइन की बोतल है. बता दें हिंदू रीति-रिवाजों से भी नुपूर और स्टेबिन शादी करेंगे.
कृति सेनन ने लूटी लाइमलाइट
कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने आज यानी 11 जनवरी को स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नुपूर और स्टेबिन के साथ-साथ कृति सेनन भी नजर आ रही हैं. कृति अपनी बहन नुपूर की ब्राइड्समेड बनीं हैं और दूल्हा दुल्हन को चीयर करती नजर आ रही हैं. वहीं स्टेबिन वाइन की बोतल को ओपन करते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कभी IAS बनना चाहती थी आमिर खान की ये एक्ट्रेस, फिर बन गईं ‘कहानी घर घर की’; पहचाना कौन?
हिंदू रीति-रिवाजों से भी करेंगे शादी
व्हाइट गाउन में नुपूर काफी खूबसूरत लग रही हैं. नुपूर के साथ-साथ उनकी फैमिली भी खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि नुपूर और स्टेबिन आज ही शाम में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करने वाले हैं. कपल ने एक-दूसरे के कल्चर को अपनाने के लिए हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है. वहीं नुपूर के फैंस उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अरे रोको-रोको, गाड़ी मोड़ो…’ वायरल मीम पर मनोज तिवारी ने तोड़ी चुप्पी; कपिल शर्मा शो में बताई सच्चाई
शादी के फंक्शन के वीडियोज वायरल
बता दें नुपूर और स्टेबिन के शादी के फंक्शन उदयपुर में हो रहे हैं. बीते दिन दोनों की संगीत सेरेमनी के वीडियोज सामने आए थे. इनमें से एक वीडियो में कृति सेनन भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर वरुण शर्मा के साथ डांस करती नजर आ रही थीं. वहीं दूसरी वीडियो में नुपूर और स्टेबिन साथ में ‘गल्लां गुड़ियां’ गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही कृति सेनन और उनकी मम्मी ने भी नुपूर के लिए स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी.
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines