'अरे रोको-रोको, गाड़ी मोड़ो…' वायरल मीम पर मनोज तिवारी ने तोड़ी चुप्पी; कपिल शर्मा शो में बताई सच्चाई

Manoj Tiwari in The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सितारे नजर आए. इस दौरान मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ऑडियंस के साथ मजाक मस्ती करते दिखाई दिए. साथ ही मनोज तिवारी ने अपने वायरल मीम की सच्चाई बताई.

manoj tiwari

कपिल शर्मा के शो में नजर आए मनोज तिवारी

Manoj Tiwari in The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों अपने नए तीसरे सीजन को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी स्टार्स मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आए. इस दौरान तीनों सितारों ने ऑडियंस को अपने मजेदार किस्सों से खूब एंटरटेन किया. वहीं मनोज तिवारी ने अपने वायरल मीम पर भी बात की और उस मीम की पूरी सच्चाई भी बताई. चलिए जानते हैं मनोज तिवारी ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

मनोज तिवारी का वायरल मीम

लोकसभा सदस्य, सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ मजेदार मूड में नजर आए. सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का एक बहुत पुराना वीडियो है जो काफी वायरल है. इस वीडियो में मनोज तिवारी इलेक्शन के दौरान एक रोड शो कर रहे हैं और वो झुककर अपने ड्राइवर को बोलते हैं, ‘अरे कहां ले जा रहे हो, गाड़ी मोड़ो वापस जाना है’. ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ था कि यूजर्स ने इस पर मीम बना दिए थे.

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वहीं अब मनोज तिवारी के सामने कपिल शर्मा ने उनके इस वीडियो को चलाया. साथ ही कपिल शर्मा ने इस वायरल मीम के पीछे की सच्चाई के बारे में भी पूछा. मनोज तिवारी ने इस वायरल मीम पर कहा, ‘ये वीडियो हमारे इलेक्शन कैम्पेन के आखिरी दिन के दौरान का है. हमें अपना रोड शो खत्म करके विपक्षी नेता के साथ कुछ चीजें डिस्कस करनी थी, लेकिन ये ड्राइवर हमें दूसरी साइड लेकर जा रहा था और हमारे पास इतना समय नहीं था. इसलिए हमने ड्राइवर को बोला कि गाड़ी वापस मोड़ो हमें और भी काम हैं, लेकिन लोगों ने इस वीडियो को मीम बना दिया.’

विज्ञापन

भोजपुरी सितारों की मस्ती

बता दें मनोज बाजपेयी के साथ कपिल शर्मा के शो में पवन सिंह और दिनेश लाल यादव भी नजर आए. इन तीनों सितारों ने भोजपुरी गानों से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया और उनके साथ मजाक-मस्ती भी की. इसी दौरान दिनेश लाल यादव ने बताया कि मनोज बाजपेयी के जितने भी ड्राइवर हैं उनके नाम भोजपुरी सितारों से प्रेरित हैं. किसी का नाम पवन है तो किसी का नाम रवि है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ