हमें हुनर दिखाने का मौका दें, सुंदरता नहीं... Nora fatehi ने बॉलीवुड राइटर्स को ऐसा क्यों कहा?

Nora Fatehi Talks About Stereotyped Writer: एक्ट्रेस नोरा फतेही को उनके डांस के अलावा ग्लैमरस अवतार के लिए जाना जाता है। पहली बार फिल्म ‘क्रैक’ में उन्हें दमदार एक्शन करते देखा गया है। इस बीच फिल्म प्रमोशन के दौरान नोरा ने बॉलीवुड राइटर्स को एक खास नसीहत दे दी है। एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा है और क्यों आइए जानते हैं उसकी वजह।

Nora Fatehi Talks About Stereotyped Writer

Nora Fatehi Talks About Stereotyped Writer. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Nora Fatehi Talks About Stereotyped Writer: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक’ (Crakk) को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड राइटर्स से इंट्रेस्टिंग किरदारों के बारे में सोचने के लिए कहा। साथ ही हुनर दिखाने का मौका दिए जाने की बात की। बता दें कि अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार में दिखने वालीं नोरा फतेही को ‘क्रैक’ में दमदार एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

नोरा ने आखिर क्यों कही ये बात?

आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘क्रैक’ की पूरी स्टार कास्ट ने ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया, जहां बात करते हुए नोरा फतेही ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। नोरा ने कहा कि बॉलीवुड फिल्म राइटर्स को फीमेल एक्ट्रेस के लिए ऐसे ही दिलचस्प किरदार के बारे में सोचना चाहिए। जाहिर है कि फिल्म में नोरा का यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग है।

उधर, नोरा की इस बात का एक्ट्रेस एमी जैक्शन ने भी सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि ‘यह पुरुषों के खिलाफ महिलाओं के बारे में नहीं है। यह उन राइटर्स और आदित्य, विद्युत, अर्जुन जैसे सुपरस्टार्स के बारे में है, जो फीमेल एक्ट्रेस को इस तरह के रोल्स करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’

विज्ञापन

वहीं एमी की इस बात पर नोरा ने चुटकी लेते हुए कहा, हां, ये हमारे राइटर्स को अपने दिमाग का इस्तेमाल करने और महिलाओं के लिए अच्छा चरित्र लिखने के लिए प्रेरित करने के बारे में है।

विज्ञापन

ग्लैमरस अवतार से चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही आमतौर पर अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने डांस से कई बार दर्शकों को इम्प्रेस किया है। फिल्म एबीसीडी 3 में भी नोरा अपने डांसिंग मूव्स दिखाती नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई रिएलिटी शोज में भी अपने डांस का कमाल दिखा चुकी हैं। खुद नोरा का भी मानना है कि उन्होंने अपने डांस से अपनी पहचान बनाई है और कई निर्देशक उनके ग्लैमरस अवतार से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

विज्ञापन

‘क्रैक’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

बात करें फिल्म ‘क्रैक’ की तो इस फिल्म में नोरा का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। डांस के साथ ही अपने एक्शन से उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन और नोरा फतेही समेत स्टार्स शामिल हैं। यह फिल्म बीते दिनों 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘क्रैक’ ने पहले दिन 4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कहानी अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स के इर्द-गिर्द घूमती हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ