आकाश चोपड़ा ने चुने वनडे इतिहास के 5 सबसे महान भारतीय खिलाड़ी, सचिन-धोनी के अलावा ये दिग्गज भी लिस्ट में शामिल

Aakash Chopra: टीम इंडिया ने वनडे फॉर्मेट में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. इस फॉर्मेट में टीम इंडिया ने अब तक 2 वनडे वर्ल्ड कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया है. इसके अलावा टीम ने 3 बार फाइनल भी खेला है. इस फॉर्मेट में कई सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आए हैं.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team के आज भी सितारे हैं महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर (Pic Credit- AI Generated)

Aakash Chopra: भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. आईसीसी ट्रॉफियों में भी भारत का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. इस फॉर्मेट में भारत के कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेले हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अब भारत के 5 महान वनडे क्रिकेटरों के नाम बताए हैं. इस दौरान कुछ दिग्गजों का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आकाश चोपड़ा ने अपनी इस लिस्ट में रखा है. 

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने बताया महान वनडे खिलाड़ियों के नाम 

क्रिकइंफो से बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत के 5 महान वनडे क्रिकेटरों के नाम बताए हैं. जिसमें सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा को रखा है. इसके अलावा लिस्ट में 5वें खिलाड़ी के रूप में वर्ल्ड विनिंग कप्तान कपिल देव का नाम भी शामिल है. इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही साथ टीम को आईसीसी ट्रॉफी में भी जीत दिलाई है. 

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने लगभग 24 सालों तक क्रिकेट खेला है. वनडे फॉर्मेट में उनके नाम कुल 18 हजार से भी ज्यादा रन है. वहीं उन्होंने कई मुकाबले अपने दम पर ही टीम इंडिया को जिताए हैं. दूसरे नंबर पर विराट कोहली नजर आ रहे हैं. विराट कोहली ने भी 15 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. कोहली भी 2008 के बाद से लेकर अब तक टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 1 वर्ल्ड कप के साथ ही 2 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है. 

वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी 

लिस्ट में नंबर 3 पर आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी को रखा है. महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर 6 और 7 पर खेलकर भी धोनी ने 10 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. धोनी ने इसके अलावा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीताने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई है. जिसके कारण ही उन्हें भारत का महान वाइट बॉल कप्तान भी कहा जाता है. रोहित शर्मा का नाम भी लिस्ट में साफ नजर आ रहा है. रोहित ने 12 हजार वनडे रन बनाए हैं. इसके अलावा बतौर कप्तान भी कमाल किया है.  

विज्ञापन

महान ऑलराउंडर कपिल देव का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है. कपिल देव ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट को बदलने का श्रेय भी दिग्गज कपिल देव को ही जाता है. 1983 वर्ल्ड कप के बाद ही भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा दोनों ही बदल गई है.  जिसके कारण ही आज भी कपिल देव का नाम दिग्गजों की लिस्ट में जरूर आता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ