नवरात्रि और गरबा की शॉपिंग के लिए दिल्ली की ये 4 मार्केट्स हैं सबसे सस्ती और बेस्ट
क्या आप भी नवरात्रि और गरबा के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं, लेकिन अब वक्त बचा है और बजट भी कम है? आइए आपको दिल्ली की 4 ऐसी मार्केट्स के बारे में बताते हैं, जहां आप कम बजट में बढ़िया शॉपिंग कर सकते हैं,

नवरात्रि का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई ऑपिंग के लिए परेशान होने लगता है कि कहां अच्छे और सस्ते कपड़े आसानी से मिल जाएंगे. हम आपको इस स्टोरी में दिल्ली की 5 ऐसी मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां आपकी अच्छे कीमत पर कई शानदार ड्रेस मिल जाएंगे.
दिल्ली में मौजूद है कई मार्केट
2 / 6अगर आप दिल्ली या आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं और नवरात्रि के लिए बढ़िया शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली में ही कई ऐसी मार्केट्स मिल जाएंगी, जहां कम कीमत पर अच्छे-अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं. इतना ही नहीं, यहां हर साल नए-नए डिजाइन मिल जाते हैं, जो त्योहार के मजे को दोगुना कर देते हैं.
दिल्ली का जनपथ मार्केट
3 / 6नवरात्रि और गरबा शॉपिंग के लिए दिल्ली का जनपथ मार्केट जा सकते हैं. ये मार्केट शॉपिंग के लिए हमेशा से मशहूर रही है. आपको यहां नवरत्रि के मौके पर कई शानदार डिजाइन और ट्रेंडिंग ड्रेस मिल सकती हैं और साथ ही, यहां कम कीमत में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, झुमके, नेकपीस, चूड़ियां और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज की कई वैरायटी मिल जाती हैं.
लाजपत नगर मार्केट
4 / 6नवरात्रि शॉपिंग के लिए लाजपत नगर मार्केट भी काफी मशहूर है, यहां आपको कम कीमत में कई ड्रेस, ज्वेलरी और झुमकों आदि की वैरायटी मिल जाएंगी. अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो आपको यहां कम बजट में ही कई चीजें मिल जाएंगी.
सरोजिनी नगर मार्केट
5 / 6महिलाओं के बीच दिल्ली में शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मार्केट्स में से एक सरोजिनी नगर मार्केट, यहां कम से कम कीमत पर एक से एक ड्रेस, झुमके, नेकपीस, चूड़ियां और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज आसानी से मिल जाती है.
चांदनी चौक
6 / 6दिल्ली की मार्केट बात हो और मशहूर चांदनी चौक का नाम नहीं आए, ऐसा मुमकिन ही नहीं है. नवरात्रि शॉपिंग और गरबा के लिए ये मार्केट काफी मशहूर है. आपको इस मार्केट में त्योहार के हिसाब से हर तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे, बस आपको यहां थोड़ी बार्गेनिंग करनी होगी. चांदनी चौक में कम बजट में लहंगा, दुपट्टा, कुर्ती, फैब्रिक, चूड़ियां और ट्रेडिशनल फुटवियर की कई वैरायटी आसानी से मिल सकते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: Navratri Special: पूजा से लेकर घर की डेकोरेशन तक, नवरात्रि के लिए ऐसे करें पूरी तैयारी



















