
कैटवॉक करते समय गई 19 साल की एक्ट्रेस की जान, छत से गिरी थी Nivedita Jain
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Nivedita Jain: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस निवेदिता जैन अब इस दुनिया में नहीं हैं. साल 1998 में निवेदिता जैन का निधन हो गया था. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की तरह ही निवेदिता की भी जान गई थी. निवेदिता जैन अपने घर की छत से गिर गई थी और चल बसी थीं. एक रात निवेदिता अपने घर की छत पर कैटवॉक की प्रैक्टिस कर रही थी और तभी उनकी फैमिली को गिरन की आवाज आई.
जैसे ही निवेदिता के परिवार को आवाज आई, तो सभी भागकर बाहर गए और देखा कि निवेदिता खून से लथपथ पड़ी हुई हैं. आनन-फानन में एक्ट्रेस को अस्पताल से जाया गया, लेकिन दिमाग में चोट लगने की वजह से वो कोमा में जा चुकी थी. इसके बाद 24 दिनों तक एक्ट्रेस कोमा में रहीं, लेकिन वो जी नहीं पाई और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: