---विज्ञापन---

Sharda Sinha की कुल संपत्ति कितनी? दिल्ली के एम्स में तोड़ा दम

Sharda Sinha Net Worth: लोक गायिका और बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वालीं शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं।

---विज्ञापन---

Sharda Sinha Net Worth: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की फिजाओं में एक खूबसूरत आवाज हर साल छठ के मौके पर गूंजती है, वो आवाज है स्वर कोकिला कही जाने वालीं शारदा सिन्हा की, जो फिलहाल दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। शारदा सिन्हा के लोक गीत हर भारतीय के दिल में बसे हुए हैं। छठ पूजा के गीतों से लेकर बॉलीवुड के कुछ मशहूर गानों तक शारदा की आवाज ने हर जगह अपना जादू बिखेरा है।

मायलोमा कैंसर से जूझ रही हैं लोक गायिका 

शारदा सिन्हा ने अब दम तोड़ दिया है। 72 साल की शारदा मायलोमा कैंसर से जूझ रही थीं और फिलहाल एम्स अस्पताल के आईसीयू में थीं। इस कठिन समय में उनके चाहने वाले दुआ कर रहे थे कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। इसी बीच जब शारदा सिन्हा की खराब सेहत के बारे में जैसे ही पीएम मोदी को जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत उनके परिवार से फोन पर बात की थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

शारदा सिन्हा की कुल संपत्ति

बिहार के सुपौल जिले में जन्मी शारदा सिन्हा की आवाज ने बचपन से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। उनकी छवि लाल बिंदी, सिंदूर से सजी मांग और चश्मा पहने, हर संगीत प्रेमी के दिल में गहरी छाप छोड़ गई। उनका संगीत आज भी दिल को सुकून देने वाला है।

जहां तक उनकी संपत्ति का सवाल है, शारदा सिन्हा की कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन ‘डीएनए इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति का अनुमान 20 से 50 लाख डॉलर यानी करीब 16 से 42 करोड़ रुपये के बीच लगाया गया है। शारदा के परिवार में उनके दो बच्चे हैं- बेटा अंशुमान सिन्हा और बेटी वंदना।

---विज्ञापन---

शारदा सिन्हा के फेमस गीत

शारदा सिन्हा के मशहूर छठ गीतों की बात करें तो ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ ना ही सिर्फ बिहार बल्कि दुनिया भर में बसे भारतीयों के दिलों में गूंजता है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने हाल ही में दिल्ली के एम्स से शारदा सिन्हा के एक और फेमस छठ गीत को रिलीज किया। इसके अलावा शारदा ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज दी है। फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का गीत ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ और ‘मैंने प्यार किया’ का ‘कहे तोसे सजना’ आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

शारदा सिन्हा का करियर भारतीय लोक संगीत में एक मील का पत्थर माना जाता है। उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी और बाद में दूरदर्शन पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। धीरे-धीरे उन्होंने लोक गायन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके छठ गीत न सिर्फ बिहार में, बल्कि देश के बाकी हिस्सों में भी बहुत लोकप्रिय हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya से अलग होने के बाद Natasa Stankovic को कौन आया पसंद? पोस्ट से मची हलचल

First published on: Nov 05, 2024 07:07 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola