आखिर क्यों ट्रोल हो रहीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी? रोते हुए बोलीं- आत्महत्या के…

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी विवादों में घिरी हुई हैं. सोशल मीडिया पर डिंपल को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच अब डिंपल ने खुद इस मामले पर सफाई दी है.

Dimple Chaudhary

Dimple Chaudhary. image credit- social media

विज्ञापन

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक डिंपल की चर्चा हो रही है. डिंपल को इंटरनेट पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच अब डिंपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए सफाई दे रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

डिंपल चौधरी का वीडियो

दरअसल, डिंपल चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही डिंपल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब डिंपल ने एक वीडियो शेयर करके मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

Advertisment

क्या बोलीं डिंपल?

डिंपल ने अपने वीडियो में कहा कि आप लोगों में इतना दिमाग तो होना चाहिए कि अगर कोई लड़की अपनी फैमिली के साथ है, तो उसके साथ ऐसे बिहेव नहीं करना चाहिए. डिंपल ने कहा कि मैंने क्या किसी का कुछ लेकर खाया है, जो जबरदस्ती इस तरह से बिहेव किया कि फोटो कैसे नहीं दोगे? वीडियो कैसे नहीं दोगे?

मैं फोटोज देती हूं- डिंपल

डिंपल ने आगे कहा कि अगर यही चीज प्यार से कहते, तो क्या मैं फोटो नहीं देती. मेरे इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज ऐसे हैं, जिनमें आप देख सकते हैं कि मैं कितना रुक-रुककर फोटोज देती हूं. ऐसा नहीं है कि मैं किसी को फोटो नहीं देती, मैं गाड़ी से नीचे उतरकर भी फोटोज देती हूं.

मैं अपनी फैमिली के साथ बाहर नहीं जा सकती?

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि ये जो मुझे बदनाम करने का ठेका ले लिया है और एक फोटो के लिए इतना भड़क गई, ईगो है, घमंड है, तो आपको किस चीज का घमंड नजर आ रहा है? क्या मैं अपनी फैमिली से साथ बाहर नहीं जा सकती, पहले ही मुझे इतना परेशान किया जा रहा और अब क्यों जीने नहीं दिया जा रहा.

विज्ञापन

मैं आत्महत्या कर लूं- डिंपल

डिंपल ने आगे कहा कि क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं आत्महत्या कर लूं. मैं बहुत कोशिश कर रही हूं कि मैं अपने साथ कुछ गलत ना करूं, ना करूं, मैं पहले भी कई वीडियो बना चुकी हूं. मेरे मांइड की स्थिति ठीक नहीं है, प्लीज मुझे कोई ना परेशान करो. डिंपल ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को सुन सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ