आसमान से उतरा 'बवंडर', हैरान कर देगा वायरल वीडियो, मौसम विज्ञानी बोले-दुर्लभ घटना

Tornado in Tamil Nadu: आंधी-तूफान के बीच अचानक काले धुएं का गुब्बार जमीन पर उतरता दिखाई दिया तो लोग चौंक गए. ऐसे लगा मानो चक्रवाती बवंडर धरती की तरफ आया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. मौसम विज्ञानियों ने इसे तमिलनाडु के इतिहास में ‘दुर्लभ से भी दुर्लभतम’ घटना बताया है.

Tamil Nadu.jpg

Photo: @navdeepdahiya55/X

Tornado in Tamil Nadu: तमिलनाडु के तूथुकुड़ी में रविवार को आसमान में एक दुर्लभ और हैरान कर देने वाला नजारा देखा गया. यहां आंधी-तूफान के बीच अचानक चक्रवाती बवंडर जैसे काले बादल जमीन की तरफ उतरता दिखाई दिए. इस नजारे ने निवासियों को चौंका दिया. वीडियो में नजर आया कि एक काले बादल से तूफान का एक संकरा, घुमावदार स्तंभ नीचे उतरता हुआ और जमीन पर धूल उड़ाता हुआ दिखाई दिया, जो कुछ ही मिनटों में गायब हो गया.

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तुथुकुडी के निवासियों ने रविवार को एक दुर्लभ और नाटकीय मौसम घटना देखी जब आंधी के दौरान बवंडर जैसी कीप के आकार की बादल आकृति कुछ समय के लिए दिखाई दी. नवदीप दहिया जैसे मौसम पर्यवेक्षकों और लोकप्रिय मौसम मंच तमिलनाडु वेदरमैन ने अलग-अलग कई वीडियो शेयर किए.

विज्ञापन

एक वीडियो साझा करते हुए दहिया ने लिखा, “तमिलनाडु के टूथुकुडी हवाई अड्डे से बवंडर के बेहद करीब से लिए गए अविश्वसनीय दृश्य. लोगों को अंदाजा नहीं है कि वे क्या देख रहे हैं. ऐसे बवंडर में हवा की गति आसानी से 170-220 किमी/घंटा हो सकती है.

एक अन्य पोस्ट में, तमिलनाडु के मौसम विभाग के आधिकारिक हैंडल ने लिखा, “थूथुकुडी में दुर्लभ बवंडर. यह दुर्लभतम घटना है.” यह वीडियो वायरल हो गए हैं और इनसे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये बवंडर टन भर वजन को दूर तक फेंक सकता है. लोगों को इसके बारे में जागरूक करना और उन्हें जानकारी देना जरूरी है. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “प्रकृति निश्चित रूप से बदल रही है, अब समय आ गया है कि हम इंसान भी अपनी आदतें सुधार लें!”

विज्ञापन

कभी सोचा भी नहीं था कि हमें भारत में ऐसा देखने को मिलेगा,” एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी.

क्या होता है बवंडर?

अमेरिका स्थित नेशनल सीवियर स्टॉर्म्स लेबोरेटरी के अनुसार, बवंडर तब बनता है जब गर्म, नमी से भरपूर हवा तेजी से गरज के साथ तूफान में ऊपर उठती है और घूमना शुरू कर देती है. भारत में बवंडर आते तो हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे पूर्वी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में मानसून से पहले के महीनों के दौरान आते हैं. हालांकि, तमिलनाडु में ऐसे बवंडर बहुत कम ही आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ