10 या 15 नहीं, फिल्म में लगे इतने कट…. Welcome To The Jungle को सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, इन सीन्स पर चलाई कैंची

Welcome To The Jungle: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है, लेकिन इसके पहले बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म के किन सीन्स पर बोर्ड ने आपत्ति जताई.

Welcome To The Jungle

Welcome To The Jungle. image credit- social media

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है. फिल्म में 10 या 15 नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा कट्स लगे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म के किन सीन्स पर बोर्ड ने कैंची चलाई है और इसे कौन-सा सर्टिफिकेट दिया है.

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने दिया सर्टिफिकेट

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को कई बदलावों का सामना करना पड़ा है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 16+ (यू/ए 16+) सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को कुल 18 कट और कई बदलाव करने पड़े हैं.

विज्ञापन

कई डायलॉग्स और सीन पर आपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म के कई डायलॉग्स और सीन पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद फिल्म में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए. फिल्म से कुछ डायलॉग्स को पूरी तरह हटाया गया और कई को नए शब्दों के साथ बदला गया जिससे वो कम विवादित और ज्यादा बेलैंस लगें.

बदलावों के बाद ही रिलीज की परमिशन

हालांकि, बोर्ड ने सभी बदलावों के बाद ही फिल्म को रिलीज की परमिशन दे दी है. फिल्म में मौजूद कुछ डायलॉग्स को हटाया या बदला गया है. जैसे, ‘कश्मीर का पानी’ वाला डायलॉग पूरी तरह से हटा दिया गया. वहीं, ‘देश की टट्टी’ जैसे शब्दों को भी फिल्म से निकाल दिया गया है, जिससे फिल्म साफ-सुथरी लगे.

विज्ञापन

शब्दों में भी बदलाव

इसके अलावा ‘गोरखा रेजिमेंट’ की जगह अब ‘तुम सेना से हो?’ जैसे डायलॉग्स सुनाई देंगे. साथ ही ‘जनरल’ शब्द को कई जगह ‘ऑफिसर’ या ‘सर’ से बदल दिया गया है. कुछ कॉमेडी डायलॉग्स को भी नया रूप दिया गया, जिससे उनकी लैंग्वेज लोगों को गलत ना लगे और स्वीकार्य लगे. इसी के चलते कुछ अन्य शब्दों और नामों में भी बदलाव किए गए हैं.

दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सीन भी शामिल

साथ ही दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े सीन भी इसमें शामिल हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई ग्लैमरस और सेंसुअल सीन पर आपत्ति जताई है. जानकारी के मुताबिक, बिकिनी शॉट्स, हीरोइन की बॉडी के कुछ क्लोज-अप शॉट्स और बार-बार दिखाए गए डांस मूव्स को हटाने या बदलने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

फिल्म का रनटाइम

बोर्ड ने फिल्म से दिशा और जैकलीन के कई सीन हटाने को कहा है और एक हाथ के गलत इशारे वाले सीन को भी फिल्म के क्लाइमैक्स से निकाल दिया गया है. इतने सारे रनटाइम के बाद भी फिल्म के रनटाइम पर कुछ खास असर नहीं हुआ है और फिल्म का फाइनल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकंड रखा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ