12 दिन में ही थिएटर से OTT पर पहुंची 2 घंटे 33 मिनट की ये फिल्म, रिलीज से पहले ही हो गई थी लीक

आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. यह फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की गई थी. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है.

In the Hand of Dante

In the Hand of Dante किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

सिनेमाघरों में इन दिनों कई ऐसी मूवी रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई थी. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है. वहीं अब यह मूवी सिर्फ 12 दिन में ही सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. अब आप भी यह सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. क्योंकि, अकसर देखा जाता है कि किसी फिल्म को थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने में 50-60 दिनों का समय लगता है. लेकिन यह फिल्म महज 12 दिनों में ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. अब आप इस फिल्म का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए होंगे कि ये कौन सी मूवी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘इन द हैंड ऑफ दांते’ सिनेमाघरों में कब हुई थी रिलीज?

अगर आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा है कि वो कौन-सी फिल्म है, जो सिर्फ 12 दिनों में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. बता दें कि यह मूवी 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई थी. इस फिल्म का नाम ‘इन द हैंड ऑफ दांते’ (In The Hand Of Dante) है. लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों का ज्यादा साथ नहीं मिला है. लेकिन अब दर्शक इस मूवी को ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आप भी इस मूवी का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल , मूवी की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है.

विज्ञापन

ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘इन द हैंड ऑफ दांते’

‘इन द हैंड ऑफ दांते’ (In The Hand Of Dante) फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन अब यह फिल्म 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. दरअसल, फिल्म को दर्शकों का साथ इसलिए भी नहीं मिला है. क्योंकि यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी. इस मूवी में ऑस्कर इसाक,जॉन माल्कोविच, लुईस कैंसिलमी,  गैल गैडोट, जेरार्ड बटलर और सबरीना इम्पैचियाटोर जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ