ऑर्गनाइजर्स ने पेश किए सबूत, नेहा के आरोपों को बताया झूठा, मेलबर्न कॉन्सर्ट पर बड़ा खुलासा

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेहा ने भले ही इस विवाद पर अपनी सफाई पेश कर दी हो, लेकिन अब इस इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने भी नेहा पर पलटवार करते हुए सबूत पेश किए हैं।

Neha Kakkar

Neha Kakkar

विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसको लेकर बातें हो रही हैं। हाल ही में नेहा का मेलबर्न में एक कॉन्सर्ट था, जिसमें नेहा तीन घंटे देरी से पहुंची थी। इस वजह से नेहा को बेहद ट्रोलिंग का सामना किया। हालांकि, इसके बाद नेहा ने अपनी सफाई पेश की और कहा कि ऑर्गनाइजर की वजह से ये सब हुआ है। हालांकि, अब मेलबर्न कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स ने नेहा के आरोपों को झूठा बताया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मसला?

ऑर्गनाइजर्स ने शेयर किए सबूत

दरअसल, मेलबर्न कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस कॉन्सर्ट से जुड़े नेहा के होटल और खाने के सभी बिल पेश किए हैं। साथ ही उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया है, जो नेहा की ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी ना मिलने की बात को भी झूठा साबित कर रही है। इतना ही नहीं ऑर्गनाइजर्स ने तो यहां तक दावा किया है कि नेहा और उनके साथियों ने होटल के कमरे में सिगरेट पी, जहां पर इस पर बैन था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Beats Production (@beatsproductionau)

Neha Kakkar

Neha Kakkar

वीडियो में नजर आ रही हैं नेहा

अब सोशल मीडिया पर ये बिल और नेहा का वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही नेहा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में नेहा ने भी अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि उन्होंने इस कॉन्सर्ट के लिए एक भी पैसा नहीं लिया है और इसे फ्री में किया है क्योंकि उनके फैंस लंबे टाइम से उनका इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Beats Production (@beatsproductionau)

Neha Kakkar

Neha Kakkar

विज्ञापन

टोनी ने भी शेयर किया था पोस्ट

नेहा के पोस्ट से पहले उनके भाई टोनी ने भी इसी तरह का एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, अब सच क्या है ये या तो नेहा जानती हैं या फिर से कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स। इस मामले को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। देखने वाली बात ये भी होगी कि क्या अब नेहा, ऑर्गनाइजर्स के इस दावे पर रिएक्ट करती हैं या नहीं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ