Neha Dhupia Birthday: अपनी बेबाक अंदाज को लेकर मशहूर एक्ट्रेस नेहा धुपिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो अपने विचार को मुखरता से रखती हैं। एक्ट्रेस आज, यानी 27 अगस्ता को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं।
रोडीज के लगभग सारे ही सीजन जज कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली नेहा आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं, मगर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
अभी पढ़ें – ऐसे मिली आलिया भट्ट को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म Heart Of Stone, जानें
नेहा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में बतौर टीवी एक्ट्रेस की थी। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उनका पहला टीवी शो ‘राजधानी’ था। नेहा के परिवार की बात करें तो उनके पिता एक नेवी ऑफिसर थे। लेकिन वो शुरू से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं ।
साल 2002 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता और इसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खिताब जीतने के बाद नेहा धूपिया को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई ऑफर्स आने शुरू हो गए। उन्हें अपनी कई फिल्मों के लिए कॉन्ट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस को फिल्म ‘जूली’, ‘कयामत’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘चुप चुप के’ और ‘दस कहानियां’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
अभी पढ़ें – Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का नया वीडियो आया सामने, घर में करती दिख रही हैं ये काम
फिल्मों के अलावा नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में एक्टर और मॉडल अंगद बेदी के साथ सात-फेरे लिए। दोनों ने इसे बेहद निजी समारोह रखते हुए गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने 8 नवंबर 2018 को बेटी मेहर को जन्म दिया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हालांकि, नेहा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। आज वो दो बच्चों की मां होने के साथ -साथ कई वर्कप्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines