हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Afwaah Trailer: 'ऐसे ही फैलती है अफवाह', नवाजुद्दीन सिद्दीकी-भूमि पेडनेकर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
Afwaah Trailer

Afwaah Trailer: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की आने वाली फिल्म अफवाह (Afwaah) को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इस बीच अब इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

अपकमिंग फिल्म अफवाह का दर्शको को बहुत बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म बहुत जल्द फैंस के लिए रिलीज की जाएगी। वहीं, इस फिल्म में सुमित व्यास भी अपना शानदार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म अफवाह के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि सुमित व्यास एक पॉलिटिकल लीडर का रोल निभा रहे हैं और भूमि पेडनेकर उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Lata Mangeshkar: लता दीदी ने अपनी ही बहन आशा भोंसले से तोड़ दिए थे सारे रिश्ते, जानें क्यों?

इसके बाद आप ट्रेलर में देख सकते हैं कि- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है, जिसके बाद तीन लोगों की नॉर्मल जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। वहीं, ट्रेलर में शारिब हाशमी को रोल इस फिल्म के एक्साइटमेंट को बढ़ा देता है।

एक अफवाह आपकी जिंदगी पलट सकती है

इसके साथ ही फिल्म अफवाह के ट्रेलर में भूमि पेडनेकर कहती हैं कि- ‘एक बेवकूफ दूसरे बेवकूफ को एक चीज बताता है, वो बेवकूफ उस चीज को आगे 10 लोगों को बताता है बिना सोचे-समझे, अफवाहें ऐसे ही फैलती हैं।’

विज्ञापन

वहीं, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म अफवाह के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है कि- ‘आप बचने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ये कभी आपका पीछा नहीं छोड़ती, एक अफवाह आपकी जिंदगी पलट सकती है।’

और पढ़िए – Shaakuntalam BO Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही ‘शाकुंतलम’, चौथे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म अफवाह को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) , सुमित व्यास (Sumeet Vyas) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) शानदार किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, ये फिल्म 5 मई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola