Lata Mangeshkar: लता दीदी ने अपनी ही बहन आशा भोंसले से तोड़ दिए थे सारे रिश्ते, जानें क्यों?

Lata Mangeshkar, Asha Bhosle

Lata Mangeshkar, Asha Bhosle

Lata Mangeshkar: भारत रत्न लता मंगेशकर को स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं।

विज्ञापन

लता मंगेशकर के अनुसार, अगर उनके पिता जिंदा होते तो वो कभी गायिका नहीं बन सकती थीं।

विज्ञापन

लता दीदी ने 13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था

दरअसल, लता दीदी को अपने पिता जी के सामने कभी गाने की हिम्मत ही नहीं हुई थी। लता दीदी की जिंदगी से जुड़ी कई कहानियां मशहूर है और इन सबके बारे में अक्सर सुनने को मिलता रहता है।

हिंदी सिनेमा में अपनी अनोखी आवाज का जादू बिखेरने वालीं लता दीदी ने 13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। पिता के असमय निधन के कारण घर के भरण पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी।

विज्ञापन

अलग मीजाज की थीं आशा 

लता ने परिवार की बड़ी बेटी होने के नाते ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई और जब उनकी छोटी बहन आशा बड़ी हुई तो लता जी ने इसी जिम्मेदारी और गम्भीरता की उम्मीद उनसे भी की, मगर आशा बचपन से ही अलग मीजाज की थीं।

उन्हें किसी भी तरह के नियमों में बंधना पसंद नहीं था और उन्होंने अपने अलग रास्ते चुने। 16 साल की उम्र में ही आशा ने गणपतराव भोंसले से शादी कर ली, गणपतराव उस वक्त 31 साल के थे।

विज्ञापन

दोनों बहनों के बीच आई दूरियां

कम ही लोगों को पता है कि गणपतराव उस वक्त लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे। जब इस शादी की भनक लता जी को लगी तो वो आशा जी पर भड़क गईं थीं।

एक इंटरव्यू में खुद आशा जी ने ये बात बताई थी कि लता जी ने उनकी और गणपतराव के इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद दोनों बहनों के बीच काफी दूरियां आ गई और काफी समय तक दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन

परिवार से तोड़ दिए सभी रिश्ते

आशा भोंसले ने उस वक्त परिवार से सभी सम्बंध तोड़ दिए थे। पूरे परिवार से अलग होकर आशा भोंसले ने अपनी शादी की शुरुआत की। हालाकिं दोनों के बीच बाद में सबकुछ ठीक हो गया और रिश्ते में आई दूरियां भी मिट गई।

लता मंगेशकर ने भी ये बात इंटरव्यूज में कहीं थी कि उन्हें लगता था कि उनकी छोटी बहन के लिए ये रिश्ता ठीक नहीं होगा और ऐसा हुआ भी। आशा भोंसले और गणपतराव के तीन बच्चे हुए, लेकिन उनकी शादी बेहद कड़वे मोड़ पर आकर खत्म हुई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद आशा भोंसले ने आर डी बर्मन जी से शादी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ