Nargis Dutt: कैमरे के सामने हो या फिर पब्लिक में कई बार ये सुनने में आता है कि अभिनेत्रियों की ड्रेस ने उन्हें धोखा दे दिया। इस लिस्ट में आज के जमाने से लेकर पुराने जमाने तक की हसीनाएं शामिल हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और सुनील दत्त की पत्नी नरगिस दत्त के साथ भी हुआ था। जी हां, कैमरे के सामने नरगिस की ड्रेस ने उन्हें धोखा दे दिया था। आइए जानते हैं कि क्या था ये किस्सा?
क्या था नरगिस के साथ हुआ ये मामला?
दरअसल, 1960 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन फिर इसे 6 साल को लिए रोक दिया गया। 1966 में फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और नरगिस भी सेट पर मौजूद थी। एक दिन जब फिल्म की शूटिंग चल रही थीं तो इस दौरान नरगिस को बारिश में एक मंदिर का दरवाजा खटखटाना था। इस सीन को शूट करने के लिए नरगिस ने फ्रॉक पहनी थी और वह पूरी तरह भीग चुकी थीं।
दरवाजे में अटक गई थी एक्ट्रेस की ड्रेस
बारिश हो रही थी और जैसे ही नरगिस सीन को शूट कर रही थी, तो तभी सेट पर अचानक से उनका पैर फिसल गया और वो सीधा दगवाजे से टकरा गईं। इस दौरान नरगिस भीगी थी, तो उनकी भीगी हुई ड्रेस दरवाजे में अटक गई और फट गई। हालांकि, इस दौरान नरगिस ने दिमाग से काम लिया और सीधा दरवाजे से सटकर खड़ी हो गईं।
Nargis Dutt
लोगों को खूब पसंद आई थी एक्ट्रेस की फिल्म
इसके बाद एक्ट्रेस को वहां मौजूद स्पॉटब्वॉय ने तौलिया दिया और नरगिस वहां से बाहर आ सकीं। इस फिल्म से नरगिस को एक अलग ही पहचान मिली थी और ये लोगों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म के बाद एक्ट्रेस को खूब पॉपुलैरिटी मिली और उनके पास काम देने वालों की लाइनें लगने लगी। नरगिस को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री
नरगिस दत्त की बात करें तो वो एक बेहद कमाल की एक्ट्रेस हैं। हिंदी सिनेमा को कमाल की फिल्में देने वाली नरगिस ने करियर के पीक पर सुनील दत्त से शादी कर ली और फिर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। शादी के वक्त नरगिस पति सुनील दत्त से ज्यादा सक्सेसफुल हुआ करती थीं। हालांकि, नरगिस का जीवन चुनौतियों और दर्द से भरा रहा।
यह भी पढ़ें- Kanguva X Review: सूर्या और बॉबी देओल की जोड़ी लोगों को कैसी लगी? क्या कहती है इंटरनेट की पब्लिक?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines