दिवाली पार्टी में हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचे Baba Siddiqui के करीबी Munawar Faruqui, गैंग की हिट लिस्ट में हैं शामिल

Munawar Faruqui Attands Diwali Party: मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हाल ही में दिवाली पार्टी में काफी हाई सिक्योरिटी के साथ नजर आए।

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी

विज्ञापन

Munawar Faruqui Attands Diwali Party: धन तेरस के दिन प्ले डीएमएफ की तरफ से एक शानदार दिवाली पार्टी रखी गई। इस पार्टी में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स नजर आए। महफिल में चार चांद लगाने के लिए एल्विश यादव, सना मकबूल, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारे पहुंचे। पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी भी पहुंचे जो यहां काफी खुश नजर आ रहे थे।

मुनव्वर गैंग की हिट लिस्ट में शामिल

फेमस कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने शोज में दिए विवादित बयानों को लेकर। हाल ही में मुनव्वर फारूकी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के हिट लिस्ट में होने की भी खबरें आई थी। बताया गया था कि दिल्ली में अपने शो के लिए पहुंचे मुनव्वर को शूटर्स निशाना बनाने वाले थे लेकिन लास्ट मूमेंट पर पुलिस ने नापाक प्लान को फेल कर दिया।

विज्ञापन

टाइट सिक्योरिटी के साथ दिखे कॉमेडियन

इसके अलावा कॉमेडियन को अपने शोज में दिए विवादित बयानों के चलते भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। मुनव्वर फारूकी इसी सिलसिले में जेल की हवा भी खा चुके हैं। इन सबके बीच  प्ले डीएमएफ और विकिर फिल्म्स की तरफ से रखी गई दिवाली पार्टी में मुनव्वर फारूकी पहुंचे। यहां मुनव्वर ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा था। मुनव्वर यहां काफी हाई सिक्योरिटी के साथ नजर आए। उनके पीछे-पीछे उनके गार्ड्स चल रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें प्ले डीएमएफ के प्रोडक्शन बैनर के तहत ही कई सेलेब्स का म्यूजिक वीडियो आता है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, नताशा समेत बीटाउन की कई हसीनाएं भी प्ले डीएमएफ के गानों का हिस्सा बन चुकी हैं।

विज्ञापन

भारत से बाहर चले गए थे मुनव्वर

हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुनव्वर फारूकी कुछ दिनों के लिए भारत से बाहर चले गए थे। मुनव्वर फारूकी बाबा सिद्दीकी के काफी करीबी बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद मुनव्वर भारत छोड़कर किसी ऐसी जगह पर चले गए थे जिसके बारे में किसी को नहीं पता था। ऐसा करने के पीछे का कारण मुनव्वर की जान को भी खतरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ