Mirzapur 3 Bonus Episode Review: (By Ashwani Kumar) ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ का बोनस एपिसोड रिलीज हो चुका है। फैंस की एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना नहीं रहा। जिसे देखो इस वक्त वो इस एपिसोड को देखने में बिजी है। लोगों ने अपने काम छोड़कर बोनस एपिसोड पर ध्यान लगा दिया है। लेकिन क्या इसके लिए काम छोड़कर समय निकालना वर्थ इट है? अगर आपने अभी तक ये एपिसोड नहीं देखा तो पहले आप ये रिव्यू पढ़े लें ताकि आपको एपिसोड देखते हुए झटका न लगे और आपका दिल न टूटे। अगर आपने एपिसोड देख लिया तो आप इस रिपोर्ट्स से सहमत नजर आएंगे।
एक बार फिर फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी
बता दें, जब ‘मिर्जापुर सीजन 3’ रिलीज हुई थी तो फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया था क्योंकि 8 एपिसोड में तो कोई खास कहानी थी ही नहीं। मुन्ना भैया का स्वैग गायब था। गुड्डू भैया किस नशे में थे वो किसी को समझ नहीं आया, गोलू का रोल और स्वैग उनका किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पर कई बार मैच होता नहीं दिखा। पूरा सीजन छोटे और गोलू के बीच प्यार और नफरत दर्शाते हुए ही निकल गया और सारा क्रेडिट सलोनी भाभी अपना ग्लैमर दिखाकर ले गईं। आखिर में थोड़ा एक्शन और वायलेंस दिखा लेकिन फैंस इस सीजन से निराश ही हुए।
बोनस एपिसोड में दिखे डिलीट किए हुए सीन्स
वहीं, बाद में गुड्डू भैया ने फैंस की एक्साइटमेंट ये कहकर बढ़ा दी कि बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया की वापसी हो रही है। बीते दिन मुन्ना भैया ने वीडियो जारी कर इस खबर को कन्फर्म किया तो फैंस को लगा कोई ट्विस्ट आएगा और अगले सीजन में उनकी वापसी हो जाएगी। लेकिन इतना माहौल बनाने के बाद बोनस एपिसोड ने एक बार फिर फैंस की उम्मीदें चकनाचूर कर दी हैं। अब बोनस एपिसोड तो आया है लेकिन मुन्ना भैया की वापसी नहीं हुई बल्कि वो तो बस इस एपिसोड में एंकरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। 25 मिनट के इस एपिसोड में खाली सीरीज के डिलीट किए हुए सीन हैं।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela के साथ काम करने का सुनहरा मौका, एक्ट्रेस ने फैंस को दिया कौन-सा बड़ा ऑफर?
मेकर्स ने फैंस को बनाया बेवकूफ
यानी जो सीन पहले ही बेकार समझकर मेकर्स ने हटा दिए थे अब उन्हें जोड़कर मुन्ना भैया की कमेंट्री के साथ चिपका दिए गए हैं। अब फालतू सीन्स दिखाकर व्यूज बटोरने की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इमोशनल और सरप्राइजिंग ट्विस्ट के नाम पर फैंस को बेवकूफ बनाया गया है। कहीं न कहीं आपको भी ये बोनस एपिसोड देखकर यही लगेगा कि आपके साथ धोखा हुआ है। इस एपिसोड में बस एक ही चीज अच्छी है जब मुन्ना भैया मौत के बाद नर्क में शरद शुक्ला पर अपनी पत्नी माधुरी के साथ फ्लर्ट करने पर गुस्सा करते हैं। जिसका मतलब है आपको इसे देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines