Urvashi Rautela के साथ काम करने का सुनहरा मौका, एक्ट्रेस ने फैंस को दिया कौन-सा बड़ा ऑफर?

Urvashi Rautela Hiring: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया। अब एक्ट्रेस ने फैंस को उनके साथ काम करने का ऑफर दिया है। लेकिन इसके लिए आप में कौन-सी खूबी होनी चाहिए चलिए जानते हैं।

Urvashi Rautela Hiring

Urvashi Rautela Hiring

Urvashi Rautela Hiring: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर सनसनी मचा कर रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद चर्चा में आई थीं। ये बात अलग है कि बाद में पता चला कि उनका बाथरूम में कपड़े उतारते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर आग कि तरह फैला था वो तो बस एक पब्लिसिटी स्टंट था। दरअसल, वो वीडियो उनकी फिल्म का हिस्सा था। हालांकि, इस वीडियो के बाद उर्वशी रौतेला ने इतनी लाइमलाइट बटोरी जितनी उन्होंने अपनी किसी फिल्म से भी नहीं लूटी होगी।

उर्वशी के साथ करना है काम?

इसके बाद एक्ट्रेस हॉस्पिटल में एडमिट होने की वजह से काफी ट्रोल हुईं। यानी जब भी उनका कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो इंटरनेट यूजर्स का पूरा अटेंशन खुद ही एक्ट्रेस पर चला जाता है। ऐसे में अब उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक नया पोस्ट शेयर कर दिया है। इसे देखने के बाद उनके कुछ फैंस की लॉटरी लग सकती है। दरअसल, अब एक्ट्रेस से जुड़ने का आप लोगों को एक सुनहरा मौका मिला है। अब आप एक्ट्रेस के लिए काम कर सकते हैं।

एक्ट्रेस दे रही हैं खास नौकरी

बता दें, अब उर्वशी रौतेला हायरिंग कर रही हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर खास वैकेंसी की जानकारी शेयर की है। साथ ही ये भी बताया है कि आप कैसे इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट के मुताबिक, उन्हें वीडियो एडिटर की जरूरत है जो उनके लिए वीडियो को एडिट कर सके। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपमें भी ये स्किल्स हैं तो आप इस गोल्डन ऑपर्टूनिटी का फायदा उठा सकते हैं। अगर आपका सिलेक्शन हो गया तो आपको मिस यूनिवर्स 2015 के साथ, या उनके लिए काम करने को मिल सकता है।

Urvashi Rautela Hiring

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया पोस्ट

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Bonus Episode 1 रुपये में कैसे देखें? डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

कैसे करना है अप्लाई?

इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो एक्ट्रेस के पोस्ट पर एक लिंक दिया गया है, आपको उस पर जाकर अपना CV या वर्क सैंपल देना होगा। बता दें, उर्वशी रौतेला ने अभी कुछ देर पहले ही ये पोस्ट शेयर किया है। इससे पहले कि ये इतना वायरल हो जाए कि सभी लोग यहां अप्लाई कर दें, आप मौके पर चौका मार दीजिए। वैसे भी उर्वशी के साथ काम करने का मौका कोई क्यों ही छोड़ेगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ