---विज्ञापन---

क्या है #MeAt21 ट्रेंड, जिसके पीछे बॉलीवुड की हसीनाएं हो रहीं दीवानी

#MeAt21 Trend: सोशल मीडिया पर Me at 21 ट्रेंड को हर कोई फॉलो कर रहा है। इस चैलेंज को लेने से बॉलीवुड की हसीनाएं भी पीछे नहीं रहीं।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी हो सकता है। ऐसे ही इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिसे आम लोग ही नहीं बॉलीवुड की हसीनांए भी फॉलो कर रही हैं। इस ट्रेंड का नाम ‘Me at 21’ है। हाल ही में एक्ट्रेस काजोल(Kajol), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) समेत कई एक्ट्रेस ने #MeAt21 ट्रेंड को फॉलो किया है।

क्या है #MeAt21 ट्रेंड

इंस्टाग्राम पर #MeAt21 ट्रेंड को खूब फॉलो किया जा रहा है। इस ट्रेंड में यूजर्स अपनी 21 साल की उम्र वाली तस्वीर को पोस्ट करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनीं हैं और उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को दीवाना बना रही हैं।

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा ने #MeAt21 ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘चलो देखते हैं आप 21 में कैसे दिखते थे।

---विज्ञापन---

करीना कपूर

करीना कपूर भी #MeAt21 ट्रेंड को फॉलो करने से पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अशोका’ से अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की। इस फिल्म के दौरान करीना 21 साल की थीं। फोटो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ’21’ तस्वीर में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

---विज्ञापन---

काजोल

काजोल ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 21 की उम्र में काजोल इस तस्वीर में व्हाइट टॉप पहने हुए हैं। काजोल एक बाइक पर बैठकर पोज दे रही हैं। उनके चेहरे पर 21 साल की उम्र वाली मासूमियत साफ दिखाई दे रही है।

---विज्ञापन---

बिपाशा बसु-सोनम कपूर

बिपाशा बसु और सोनम कपूर ने भी #MeAt21 ट्रेंड में हिस्सा लिया। बिपाशा बसु ने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सोनम कपूर ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है।

Sonam

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: #AnushkaSharma क्यों X हैंडल पर हो रहीं ट्रेंड, विराट कोहली के टेस्ट से गायब रहने की वजह भी यहीं

First published on: Feb 04, 2024 01:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola