Bigg Boss 20: माही विज पर लगा यंग को गाली देने का आरोप, फूट-फूटकर रोए DSA, ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन
Bigg Boss 20 Latest Updates: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के एपिसोड नंबर-12 में काफी जबरदस्त बवाल देखने को मिला है. इतना ही नहीं घर को एक नया कैप्टन भी मिल गया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 18, 2026 11:18
Share :
माही विज पर लगा यंग को गाली देने का आरोप (PIC-mahhivij. Instagram)
---विज्ञापन---
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में हर दिन एक नया बवाल देखने को मिल रहा है. शो को शुरू दूसरा हफ्ता होने वाला है और कंटेस्टेंट के बीच काफी का जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. शो में कनिका और गुल्लू की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे थे. हालांकि, जब शो का नया एपिसोड जारी किया गया, तो इस एपिसोड में महा बवाल देखने को मिल रहा है. एपिसोड नंबर 12 में शो के कंटेस्टेंट यंग को रोते हुए दिखाया गया है. वहीं घर वालों को भी एक नया कैप्टेन मिल गया है.
आपको भी बिग बॉस देखना पसंद है, तो आपने भी शो के लेटेस्ट एपिसोड में काफी बवाल देखने को मिलने वाला है. शो के 12वें एपिसोड में काफी इमोशनल माहौल देखने को मिलने वाला है. बिग बॉस के घर में यंग को पहली बार रोते हुए दिखाया गया है. इतना ही उनके रोने की वजह भी सामने आ गई है और आरोप लगाया है कि माही विज ने उन्हें गाली दी थी. ‘बिग बॉस 20’ के 12वें एपिसोड की शुरुआत फ्लैशबैक के साथ की गई है, जहां माही को यंग के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है.
बिग बॉस 20 के शो में माही ने आरोप लगया है कि यंग उन्हें इग्नोर कर रहे हैं. इसके बाद माही ने ये भी कहा कि दो दिन की दोस्ती के लिए मैने अपनी बेटी की कसम भी खा ली थी. वहीं माही की इस बात को शो की दूसरे कंटेस्टेंट ने मैरी कॉम ने यंग को जाकर यह बात दिया इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि माही ने उन्हें (यंग) को गाली दी है. हालांकि, बाद माही ने इस बात से इनकार कर दी है. ईशा ने भी यंग को समझाया और साफ कहा कि माही ने गाली नहीं दी है. लेकिन इस दौरान यंग काफी परेशान नजर आए और वो फूट-फूटकर रोते हुए भी नजर आए हैं.
बता दें कि यंग को रोता देख घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया था. इस दौरान यंग ने कहा सिर्फ इतना ही कहते है कि मैंने उन्हें मां बोला… जिसके बाद वो रोते हुए नजर आए हैं. इसके बाद यंग और माही भी इस मुद्दे पर बात की है. लेकिन यह मुद्दा सॉल्व नहीं हुआ. कल के एपिसोड में घर वाले को एक नया कैप्टन भी मिल गया है. बहता दें कि शो का नया कैप्टन मिल गया है. बिग बॉस 20 का नया कैप्टन गुल्लू को बनाया गया है.