सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वीडियो वायरल

Ranveer Singh, Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं. इस दौरान कपल ने बप्पा का आशीर्वाद लिया.

Ranveer Singh, Deepika Padukone

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण. IMAGE CREDIT- INSTAGRAM (Filmfare)

Ranveer Singh, Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. इस बीच अब कपल बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा है, जिसे वो फ्लॉन्ट कर रही हैं.

विज्ञापन

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा कपल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. इस दौरान कपल ने बप्पा का आशीर्वाद लिया. दीपिका और रणवीर इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. गौरतलब है कि दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है.

विज्ञापन

दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो

इस दौरान रणवीर सिंह को कुर्ता पजामा में देखा गया और दीपिका सलवार सूट में दुपट्टा ओढ़े नजर आईं. साथ ही एक्ट्रेस ने बालों का जूड़ा बनाकर उन्हें गजरा लगाकर स्टाइल किया है. दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. इस दौरान कपल कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर की तरफ बढ़ता नजर आया.

एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं. गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने कुछ ही दिन पहले अपनी बेटी के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की थीं. एक्ट्रेस इस दौरान भी अपनी फैमिली के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं.

विज्ञापन

2018 में की थी शादी

दीपिका और रणवीर की बात करें तो कपल ने नवंबर 2018 में शादी की थी. इसके बाद सितंबर 2024 में उनके घर बेटी ‘दुआ’ का जन्म हुआ और अब ये कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार है. वहीं, अगर काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों में शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ शामिल है. इन फिल्मों का लोगों को भी बेसब्री से इंतजार है.

दीपिका की फिल्में

वहीं, अगर फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा एटली के निर्देशन में बनने वाली मेगा-बजट फेंटेसी और साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं. दीपिका पादुकोण इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और इसकी पहली झलक दिसंबर 2026 में आने की उम्मीद है. देखने वाली बात होगी कि इन फि्ल्मों पर अब कब नया अपडेट आता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ