जब किशोर कुमार ने 100 रुपये देने के लिए रखी शर्त, गाइड से पूछा ऐसा सवाल, जिसे सुन चकरा गया दिमाग

Kishore Kumar: भारतीय सिनेमा के महान कलाकार किशोर कुमार ने जब 100 रुपये देने के लिए ऐसी शर्त रखी, जिसे सुनकर गाइड का दिमाग हिल गया. आइए जानते हैं कि आखिर ये क्या किस्सा है?

kishore kumar

किशोर कुमार ने 100 रुपये देने के लिए रखी शर्त. image credit- imdb

Kishore Kumar: भारतीय सिनेमा के महान कलाकार किशोर कुमार और उनसे जुड़े किस्से बेहद दिलचस्प होते हैं. हालांकि, आज भी कुछ कहानियां ऐसी हैं, जो बेहद कम लोग जानते हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको बताने वाले हैं कि जब किशोर कुमार ने सिर्फ 100 रुपये देने के लिए गाइड के सामने शर्त रख दी थी और ऐसा सवाल किया था, जिसे सुनकर गाइड का भी दिमाग चकरा गया था.

विज्ञापन

दिल्ली घूमने आए किशोर कुमार

दरअसल, एक बार किशोर कुमार बेटे अमित को लेकर दिल्ली घूमने आए थे. किशोर कुमार ने ठान लिया कि जाएंगे और लाल किले के दीदार करेंगे. किशोर साहब अपने बेटे के साथ लाल किला पहुंच गए, लेकिन लाल किला बहुत बड़ा, तो उन्होंने सोचा कि पूरे दिनभर भटकते रहेंगे, इसलिए थोड़ी प्लानिंग कर ली जाए.

विज्ञापन

कोई मोल-भाव नहीं किया

किशोर कुमार ने ये सब सोचते हुए एक गाइड कर लिया और उससे कोई मोल-भाव या पैसे-वैसे की बात नहीं की. गाइड ने पूरे दिन घुमाया और जब घूमना पूरा हुआ, तो गाइड ने कहा कि साहब मेरी फीस 100 रुपये हो गई, आप 100 रुपये दे दीजिए. ये सुनकर किशोर कुमार ने कहा कि भाई 100 रुपये तो बहुत ज्यादा मांग रहे हो, मैं तो बस 50 रुपये दे सकता हूं.

गाइड ने मांगी फीस

गाइड ने मोल-भाव किया कि नहीं साहब इतना बड़ा लाल किला है, मैंने आपको घुमाया है और एक-एक जानकारी दी है और हर चीज अच्छे से दिखाई है और लाल किले के बारे में जो जानकारी मेरे पास है, वो किसी के पास नहीं मिलेगी, तो 100 रुपये तो बनते हैं. अब किशोर कुमार अड़ गए कि नहीं 100 रुपये तो बहुत ज्यादा हैं.

विज्ञापन

किशोर कुमार ने रखी शर्त

जब बात नहीं बनी तो किशोर कुमार ने कहा कि अच्छा ठीक है, तुम लाल किले के बारे में सब जानते हो. मैं तुमसे एक सवाल पूछूंगा और अगर तुमने उस सवाल का जवाब दे दिया, तो मैं तुम्हें 100 रुपये के बदले 200 रुपये दूंगा, बोलो शर्त मंजूर है. गाइड ने शर्त मान ली और कहा कि पूछिए क्या सवाल है.

पूछा ये सवाल

इसके बाद किशोर कुमार ने कहा कि देखो भाई, यहां पर दिवान-ए-खास देखा, दिवान-ए-आम, फुव्वारे देखें सब कुछ है यहां पर और इस लाल किले में मुगल सल्तनत के बादशाह रहते थे, शहजादे रहते थे, मल्लिकाएं रहती थीं और बेगमें रहती थीं, तो जहां पर इतने सारे लोग रहते थे, यहां पर शौचालय कहां है?

विज्ञापन

सवाल का जवाब नहीं दे पाया गाइड

अब इस सवाल को सुनकर गाइड का दिमाग चकरा गया और उसने बहुत सोचा, लेकिन उसके दिमाग में नहीं आया कि यहां पर शौचलय आखिर है कहां और वो फेल हो गया. गाइड अब किशोर कुमार के सवाल का जवाब नहीं दे पाया और उसने हार मान ली. फिर किशोर कुमार ने 100 की जगह 50 रुपये गाइड को दिए और कहा कि कभी बिना सोचे-समझे ऐसी शर्त के चक्कर में ना पड़ जाना.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ