Daayra के लिए किसने ली सबसे ज्यादा फीस, मेकर्स ने किस पर किया कितना खर्चा?

Daayra Starcast Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्‍वीराज सुकुमारन की फ‍िल्‍म ‘दायरा’ थिएटर्स में आ गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की कास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है?

Daayra starcast fees

फ‍िल्‍म 'दायरा' की कास्ट की फीस. image credit- YT(Pen Movies)

Daayra Starcast Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्‍वीराज सुकुमारन की फ‍िल्‍म ‘दायरा’ सिनेमाघरों में शुक्रवार 18 सितंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म को रिलीज होते ही लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की कास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है और फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है?

विज्ञापन

फ‍िल्‍म ‘दायरा’ की कास्ट की फीस

करीना कपूर खान

विज्ञापन

फिल्म ‘दायरा’ के लिए अगर करीना कपूर खान की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए करीना ने 5 करोड़ रुपये की फीस ली है.

पृथ्वीराज सुकुमारन

विज्ञापन

पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दायरा’ के लिए 8 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. इतना ही नहीं बल्कि पृथ्वीराज ही इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार हैं, जिन्होंने करीना कपूर खान से भी ज्यादा फीस चार्ज की है.

प्रमोद सांघी और फिल्म के अन्य कलाकार

विज्ञापन

इसके अलावा अगर फिल्म ‘दायरा’ के लिए बाकी कलाकारों की फीस की बात करें तो इस में काम करने वाले एक्टर प्रमोद सांघी ने फिल्म के लिए 60 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं. उनके अलावा फिल्म के लिए मौनिस रत्ता ने 40 लाख रुपये की कथित फीस चार्ज की है और सतीश बादल ने फिल्म में काम करने के लिए 18 लाख रुपये की फीस ली है. साथ ही फिल्म के लिए सुमाली खानीवाले ने 10 लाख रुपये लिए हैं.

करीना कपूर और पृथ्वीराज का रोल

फिल्म ‘दायरा’ की बात करें तो इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान ने डीसीपी अंजूनी कोहली का किरदार अदा किया है और पृथ्वीराज फिल्म में डीसीपी रमन कुमार के रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म आज 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. साथ ही देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी और कितनी ओपनिंग करती है?

विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’

गौरतलब है कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ मौजूद है. दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है और जमकर कलेक्शन करने में लगी हुई है. ऐसे में अब फिल्म ‘दायरा’ भी बॉक्स ऑफिस पर आ गई है. इन फिल्मों के होते हुए फिल्म पहले दिन कितनी ओपनिंग करेगी, इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल है.

फिल्म का बजट

वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 3 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. साथ ही फिल्म की कास्ट की फीस भी रिपोर्ट्स के आधार पर है फिल्म के बजट और कास्ट की फीस को लेकर मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ