111 मिनट तक चलता रहा कैमरा, नहीं लगा एक भी कट! CID के इस एपिसोड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
90 के दशक का पॉपुलर टीवी शो सीआईडी (CID) को देखना हर कोई काफी ज्यादा पसंद किया था. यह शो लंबे समय तक लोगों का पसंदीदा बना रहा है. लेकिन आज हम आपको सीआईडी शो का ऐसा किस्सा शेयर करेंगे, जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 18, 2026 12:27
Share :
CID के इस एपिसोड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (PIC-
Sony LIV. Youtube)
---विज्ञापन---
सोनी टीवी का पॉपुलर शो सीआईडी को आपने भी जरूर देखा होगा. यह शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ था. लेकिन आज हम आपको इस शो के बारे में एक ऐसी बात बताएंगे, जो शायद ही आपको पता होगा. इस शो ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं जा सकता है. दरअसल , सीआईडी ने एक ऐसा एपिसोड बनाया था, जिसमें एक भी कट नहीं लगा था. खास बात यह है कि CID का यह एपिसोड पूरे 111 मिनट लंबा था.
अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे, वो कौन सा एपिसोड है, जिसमें एक भी कट नहीं लगाया गया था. वहीं कई लोग यह भी सोच रहे है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि बिना कट लगाए 111 मिनट लंबा हो सकता है. लेकिन सीआईडी के मेकर्स ने इसे शूट कर साबित कर दिया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम भी दर्ज करा लिया है.
दरअसल, इस बात की जानकारी एक पॉडकास्ट में आदित्या श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी ने दी थी. उन्होंने कहा, ‘हमने कभी इस बारे सोचा नहीं था. हमारे पीस इस एपिसोड की स्क्रिप्ट जो थी, वो 90 पेज की थी. हमलोग इस स्क्रिप्ट से हर दिन 20 पेज की स्क्रिप्ट को शूट किया करते थे और इसे लॉक भी कर दिया करते थे. लेकिन जब हमने इस ड्राई रन किया, तो यह एपिसोड 2 घंटे का बन रहा था. लेकिन हम लोगों को यह एपिसोड 111 मिनट की ही बनानी थी. इस तरह हमलोगों ने सीआईडी के एपिसोड नंबर 111 को 111 मिनट में सेट किया थी.
आपको बता दें कि सीआईडी का यह एपिसोड प्रोड्यूसर बी.पी.सिंह के आइडिया पर शूट किया गया था. उन्होंने पहले भी अपने पॉपुलर मराठी शो 100 में एक सिंगल-शॉट एपिसोड बनाया था. हालांकि, सीआईडी का यह शो सिंगल शॉट में शूट करना आसान नहीं था. पॉडकास्ट में आगे बात करते हुए सीआईडी के स्टार्स ने बताया की इस कि 1 अक्टूबर को इस शो की एपिसोड नंबर 111 की शूट को लेकर लोनावला पहुंचे थे. हम लोगों ने यहा पहुंचकर रिहर्सल शुरू कर दिया और यह देखना चालू कर दिया किया कौन सा सीन किस तरह शूट होने वाला है. उन्होंने यह भी बता कि इस एपिसोड को शूट करने में 37 किलोग्राम का बॉडी कैमरा यूज किया गया था. सीआईडी का यह एपिसोड साल 2004 में रिकॉर्ड किया गया था.