‘रामायण’ का ‘इंग्लिश वर्जन’ हिंदी से 30 मिनट होगा छोटा, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ऐसा फैसला?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. मूवी के अंग्रेजी वर्जन में एक भी गाना नहीं होने वाला है. दरअसल, मेकर्स ने यह फैसला ग्लोबल ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए लिया है. इस मूवी का रन टाइम भी हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट कम होने वाला है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 18, 2026 14:33
Share :
‘रामायण’ का 'इंग्लिश वर्जन' हिंदी से 30 मिनट होगा छोटा (PIC-
T-Series. Youtube)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक काफी उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं मूवी से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. इस फिल्म को नितेश तिवारी के डायरेक्शन में तैयार किया जा रहा है. यह फिल्म साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है.
वहीं अब फिल्म को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी सोच में पड़ गए हैं. हालांकि, मूवी का यह जानकारी हिंदी वर्जन के लिए नहीं बल्कि अंग्रेजी वर्जन के लिए है. वैरायटी इंडिया के अनुसार इस फिल्म रामायण का अंग्रेजी वर्जन हिंदी वर्जन के से करीब 30 मिनट छोटा होने वाला है.
‘रामायण’ का अंग्रेजी वर्जन हिंदी से 30 मिनट होगा कम
आपको बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में एक भी गाना नहीं होने वाला है. इतना ही नहीं मूवी के कई सीन्स पर भी कैची चलने वाले है, जिससे मूवी का रन टाइम कम किया जा सके. दरअसल, विदेशी ऑडियंस 3 घंटे या उससे लंबी फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं, ऐसे में मूवी को कम रन टाइम के साथ पेश किया जा रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय फैंस को लुभाया जा सके.
---विज्ञापन---
दरअसल, भारतीय दर्शक 3 घंटे या उससे अधिक रन टाइम की फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से फिल्म की अंग्रेजी वर्जन में रन टाइम करने का यह फैसला लिया है या नहीं. फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, यश, अरुण गोविल और रवि दुबे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी का भारतीय दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया है. इस गाने ने ओटीटी पर आते ही धूम मचा दी है. इस सॉन्ग का टाइटल ‘जय जय राम’ है, जिसमें अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी दमदार आवाज दी है. वहीं इस गाने में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है. फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम) तो वहीं साई पल्लवी ने (माता सीता) का अभिनय किया है.
इस मूवी को दो पार्ट में तैयार किया जा रहा है. ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, तो वहीं दूसरा पार्ट दीवाली साल 2027 में आएगी. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मूवी के दोनों पार्ट को बनाने में 4000 करोड़ रुपये की लागत लगी है.