Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में होगी पायल मलिक की एंट्री? वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस
Bigg Boss 20: पायल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिग बॉस एंट्री की बात कर रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला और इंटरनेट पर क्या चर्चा हो रही है?
क्या सलमान खान के शो में होगी पायल मलिक की एंट्री? IMAGE CREDIT- PAYAL INSTAGRAM
Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के ट्विस्ट और घर का हंगामा दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. इस बीच अब सुनने में आया है कि सलमान खान के इस शो में पायल मलिक की एंट्री हो सकती है. इतना ही नहीं बल्कि पायल की घर में एंट्री का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
विज्ञापन
पायल मलिक ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, पायल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिग बॉस 20 के घर में नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए पायल ने इसके कैप्शन लिखा है कि बिग बॉस एंट्री. हालांकि, वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्शन देते हुए वीडियो को एआई बताया है.
पायल मलिक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे देखने के बाद तमाम यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो एआई है. हालांकि, कुछ यूजर्स इसे सही मान रहे हैं और पायल को बधाई भी दे रहे हैं. साथ ही कुछ का कहना है कि अगर पायल, बिग बॉस 20 में गई हैं, तो वो आखिर तक शो में बनी रहें, लेकिन ज्यादातर लोगों ने वीडियो को एआई बताया है.
गौरतलब है कि पायल मलिक द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है. साथ ही शो के मेकर्स ने भी पायल की एंट्री को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और वीडियो भी देखने में एआई ही लग रहा है.
विज्ञापन
व्यूज और पब्लिसिटी के नए-नए तरीके
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब पायल मलिक और उनकी फैमिली ने अक्सर ही व्यूज और पब्लिसिटी के नए-नए तरीके अपनाए हैं. ऐसे में उनका ये वीडियो भी लोगों पर कुछ खास असर नहीं कर रहा है. हां, लेकिन कुछ यूजर्स कंफ्यूज जरूर हो गए हैं. बता दें कि सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ आ चुका है. इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं, जो घर में धमाल मचा रहे हैं. देखने वाली बात ये होगी कि सलमान खान के इस शो में अब आगे क्या होता है और शो के आखिर तक कौन जाता है? साथ ही घर से कौन शो की ट्रॉफी लेकर निकलेगा.