Karisma Kapoor-रवीना टंडन के बीच क्यों आई थी दूरियां? एक जूस ने दुश्मनी की थी खत्म

बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी के कई किस्से मशहूर हैं, जिन्हें जानने के लिए भा दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आते हैं. अगर आपको भी बॉलीवुड से जुड़े किस्से कहानियां सुनना पसंद है, तो आज हम आपको करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच हुए एक ऐसे झगड़े के बारे में बताएंगे, जो एक जुस से खत्म हुआ था.

Raveena Tandon and Karishma Kapoor

करिश्मा-रवीना के बीच क्यों आई थी दूरियां? (PIC-therealkarismakapoor/ officialraveenatandon. Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच साल 1994 में ‘आतिश: फील द फायर’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक्ट्रेस के बीच झगड़ा हो गया था. इस बात की चर्चा उस वक्त शुरू हुई थी, जब फिल्म प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने मशहूर डायरेक्टर फरहान अख्तर के शो कॉफी विद करण में इस झगड़े का जिक्र किया था.

विज्ञापन

आपको बता दें हाल ही में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सीजन 5 में नजर आई है. दोनों को एक साथ देखने के बाद फरहान अख्तर की बाते लोगों को याद आने लगी और वो जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों एक्ट्रेस के बीच लड़ाई कैसे खत्म हुई. बता दें कि इस शो में रवीना टंडन स्पेशल गेस्ट के दौर पर आई थी, तो वहीं करिश्मा कपूर इस शो की जज है. दोनों अभिनेत्री ने बताया कि आखिर साल 1994 में आई मूवी  ‘अंदाज अपना अपना’ हुए झगड़े के बाद दोस्ती कैसे हुई है.

विज्ञापन

कैसे हुआ था रवीना-करिश्मा का झगड़ा

शो को होस्ट करते हुए मशहूर कॉमेडियन हर्, लिम्बाचिया ने दोनों से फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के बारे में पूछा, रवीना ने साफ बताया कि मूवी के दौरान कुछ सीन्स की शूटिंग के दौरान उनकी हंसी रुक नहीं रही थी. एक्ट्रेस के लिए यह सीन करना काफी मुश्किल हो रहा था. इतना ही नहीं रवीना दर्शकों को यह भी याद दिलाया कि अगर आपने फिल्म अंदाज अपना अपना देखा होगी, तो आप ने एक सीन्स जरूर देखा होगा, जिसमें आमिर खान किडनैपर से फोन पर बात कर रहे है. अगर आपने गौर से देखा होगा, तो मैं उसमें हस्ते हुए नजर आ रही हूं.

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक साथ काम करने के बावजूद सलमान खान, आमिर खान और करिश्मा से अक्सर बात नहीं होती थी. लेकिन मूवी की शूटिंग और कला के प्रति अपने साम्मान को रखते हुए अपने मतभेदों को भूलकर काम किया था. रवीना ने यह भी बताया कि मूवी के एक सीन में मुझे और करिश्मा को एक खंभे से बांधकर रखा गया था, उन्होंने कहा,’रात के खाने का ब्रेक था  सभी ने हमारे साथ मजाक करने का प्लान बनाया था और सभी लोग खाने के लिए चले भी गए थे और हम दोनों बंधे हुए रह गए थे.

विज्ञापन

कब हुआ था करिश्मा-रवीना का झगड़ा

हालांकि, जब दोनों एक्ट्रेस को खोला गया, तो रवीना टंडन ने करिश्मा से पुछा कि क्या वो, ‘किया जूस पिएगी.’ यहीं से दोनों की बात चीत शुरू हुई थी. दरअसल, एक्टर फरहान अख्तर ने साल 2007 में ‘कॉफी विद करण’ के शो में खुलासा किया था कि साल 1994 में ‘आतिश: फील द फायर’ की दोनों एक्ट्रेस शूटिंग कर रही थी. इस दौरान रवीना और करिश्मा के बीच तगड़ी लड़ाई हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ