Matthew Perry Case Inside Story: हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी के निधन को 10 महीने हो गए हैं, लेकिन अभी भी इस केस में पेंच उलझे हुए हैं। बेशक 10 महीने का समय बीत गया है, लेकिन अभी भी इस केस को लेकर रोज कुछ न कुछ नई बात सामने आ जाती है। हाल ही में इस केस में 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। वहीं अब सामने आया है कि मौत से पहले मैथ्यू कई बार बेहोश हुए थे।
जांच के दौरान सामने आया सच
दरअसल, मैथ्यू के सहायक केनेथ इवामासा (Kenneth Iwamasa) ने जांच के दौरान बताया कि मैथ्यू पेरी अपनी मौत के कई हफ्ते पहले से बेहोश हो रहे थे और उन्होंने कई बार फ्रेंड्स स्टार को बेहोश पाया। बता दें कि केनेथ ही वह इंसान हैं, जिन्होंने मैथ्यू को केटामाइन का आखिरी शॉट दिया था। हालांकि यह मैथ्यू के लिए बहुत घातक साबित हुआ और केटामाइन के ओवरडोज की वजह से ही उनकी मौत हो गई।
जकूजी में मिली थी बॉडी
इवामासा ने यह भी माना है कि जिस दिन मैथ्यू की मौत हुई थी, उस दिन उन्होंने एक्टर को केटामाइन के 2 शॉट दिए थे। एक शॉट सुबह 8:30 बजे और दूसरा दोपहर 12:45 बजे दिया गया था। हालांकि शॉट लेने के बाद पेरी ने उन्हें ‘एक बड़ा शॉट’ और जकूजी तैयार करने के लिए कहा था, लेकिन वह कुछ काम के लिए बाहर चले गए थे और जब वापस आए तो उन्होंने मैथ्यू को जकूजी में औंधे मुंह लेटे हुए पाया।
डिप्रेशन की दवा का मिसयूज
मैथ्यू की मौत की जांच में यह सच भी सामने आया है कि वह डिप्रेशन के लिए जो दवाई ले रहे थे, उसका मिसयूज भी कर रहे थे। सितंबर 2023 में उन्होंने गलत उद्देश्यों के लिए इसको यूज किया था।
बीते साल हुई थी मैथ्यू की मौत
बता दें कि अक्टूबर 2023 में मैथ्यू पेरी का निधन हो गया था। केटामाइन के ओवरडोज से एक्टर की जान चली गई थी। पेरी के निधन से न सिर्फ हॉलीवुड, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी गम के बादल छा गए थे। सेलेब्स और फैंस की आंखें नम थीं। सभी सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए दुआ कर रहे थे। पेरी के निधन की खबर मनोरंजन जगत के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी।
यह भी पढ़ें- कास्टिंग काउच से बॉडी शेमिंग तक, सिनेमा इंडस्ट्री में सेफ नहीं महिलाएं, हेमा कमेटी की रिपोर्ट चौंकाने वाली
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines